रविवार, 3 जुलाई 2016

कोटा अवैध संबंधों का हश्र : आशिक उसे चाहता था, इसलिए पति को मारवा दिया

अवैध संबंधों का हश्र : आशिक उसे चाहता था, इसलिए पति को मारवा दिया


कोटा. उद्योगनगर थाना क्षेत्र में गत शुक्रवार रात की गई हम्माल ठेकेदार बॉम्बे योजना निवासी सत्तार खान (35) की हत्या, उसकी पत्नी शहनाज ने प्रेमी आशिक मोहम्मद व उसके साथियों से करवाई थी।
अवैध संबंधों का हश्र : आशिक उसे चाहता था, इसलिए पति को मारवा दिया



सत्तार को शहनाज व आशिक के अवैध संबंधों का पता चल गया था, इसके बाद शहनाज, पति सत्तार को रास्ते से हटाकर आशिक को अपनाना चाहती थी।




शहनाज ने ही आशिक के साथ मिलकर सत्तार की हत्या की साजिश रची थी, जिसे आशिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सवाईसिंह गोदारा ने बताया कि फरियादी सूर्यनगर डकनिया निवासी आजाद की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर थानाधिकारी अमरसिंह राठौड़, एसआई विनोदकुमार, एएसआई इशाक अहमद की अगुवाई में टीम गठित की थी।




फरियादी की ओर से आशिक पर हत्या की आशंका जाहिर करने के बाद पुलिस ने आशिक को हिरासत में ले लिया था। उससे पूछताछ व पुलिस अनुंसधान में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया।

एसपीे ने बताया कि अनुसंधान में सामने आया कि उज्जैन के बीसमपुर हाल बॉम्बे योजना निवासी सत्तार खान (35) भामाशाहमंडी में हम्माल ठेकेदार था। वह शुक्रवार रात करीब दस बजे साथी हम्माल आजाद को उसके घर सूर्य नगर छोड़ने गया था।




लौटते समय आशिक ने अपने साथी बॉम्बे योजना निवासी अशफाक उर्फ गोलू व राकेश मालवी को साथ उसे रोक लिया तथा बातचीत करने के बहाने रेलवे ट्रेक तक ले गए। यहां तीनों ने सत्तार की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी तथा लाश को झाडि़यों में पटककर चले गए।

हत्या के बाद सीधा प्रेमिका के पास पहुंचा

सत्तार की हत्या करने के बाद आशिक सीधा, अपनी पे्रमिका व सत्तार की पत्नी शहनाज के पास पहुंचा और उसे सत्तार की हत्या की पूरी घटना से अवगत कराया।




इसके बाद दिखावे के लिए शहनाज ने आजाद को फोन किया। शहनाज ने आजाद से कहा कि सत्तार अब तक घर नहीं लौटा है और उसे ढूंढऩे के लिए कहा।




शनिवार सुबह शहनाज लोगों के साथ पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने भी गई। इसी दौरान पुलिस को रेलवे ट्रेक के पास उसका शव मिल गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें