शुक्रवार, 8 जुलाई 2016

कोटा. शहर में शुक्रवार को भी दो जनों ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी।


शादी से घर आया और लटक गया फंदे पर, कर्ज नहीं चुका पाया तो चुना मौत का रास्ता
कोटा. शहर में शुक्रवार को भी दो जनों ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी।

दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में उडि़या बस्ती निवासी भुवनेश्वर निहाल (45) ने घर पर फंदा लगा लिया। एएसआई बजरंगलाल शर्मा ने बताया कि मृतक के भांजे प्रभात ने रिपोर्ट दी है।

इसमें बताया कि उसके मामा भुवनेश्वर पड़ोस में ही परिवार के साथ शादी में गए थे। वहां से न जाने कब घर आए। आते ही उन्होंने कड़े पर फंदा लगा लिया।

वह जब उनके घर गया तो उन्हें लटका हुआ देखा। इसके बाद घर वाले उसे उतराकर निजी अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराकार शव परिजनों को सौंप दिया।

इधर, रामपुरा कोतवाली क्षेत्र में विजय मार्केट निवासी दुकानदार पुरुषोत्तम शर्मा (45) ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े भाई मनोज शर्मा ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह रात करीब 11 बजे सोया था, लेकिन सुबह 8 बजे देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार उस पर कर्ज होने से वह काफी समय से डिप्रेशन में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें