शनिवार, 30 जुलाई 2016

बाड़मेर। संगठन ही सर्वोपरी - विश्नोई



बाड़मेर।  संगठन ही सर्वोपरी - विश्नोई

बाड़मेर। 30.07.2016

सता और संगठन में हमेषा संगठन ही सर्वोपरी होता है। संगठन के कारण ही सता की प्राप्ति होती है यदि संगठन मजबूत हो तो पार्टी कभी कमजोर नहीं होगी। यह बात प्रदेष कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हीरालाल विष्नोई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। विष्नोई ने भाजपा एवं मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता मजबूत होकर सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जन तक प्रचार-प्रसार करने में जुट जाये।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुकेष जैन ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर की बैठक प्रदेष उपाध्यक्ष एवं प्रभारी हीरालाल विष्नोई, महासचिव शब्बीर हुसैन खान, प्रदेष सचिव उम्मेदसिंह तंवर के आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष फतेह खान की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय मंे आयोजित हुई । इस बैठक में पूर्व मंत्री अमीन खां, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, उप जिला प्रमुख सोहनलाल चैधरी, पूर्व जिला प्रमुख बालाराम चैधरी, नगर परिषद बाड़मेर सभापति लूणकरण बोथरा, बालोतरा नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री, प्रधान पुष्पा चैधरी, ओमप्रकाष भील, रषीदा बानो, गरिमा राजपुरोहित, ताजाराम चैधरी, तेजाराम मेघवाल, पीसीसी सदस्य गंगाराम चैधरी, रोषन अली छीपा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृदुरेखा चैधरी, यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली, सेवादल मुख्य संगठक नरसिंगराम मेघवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भूराराम सारण, जिला उपाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, महामंत्री चैनसिंह भाटी, जगजीवनराम, प्रवक्ता मुकेष जैन, ब्लाॅक अध्यक्ष नजीर मोहमद, मोेटाराम मेघवाल, भंवरलाल भाटी, दिनेष कुलदीप, बच्चू खां, नवाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष दमाराम परमार, किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपाराम सारण, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार चंदेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डाॅ. मूलचंद चैधरी, यूथ कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मणासिंह गोदारा, पूर्व उप जिला प्रमुख डालूराम चैधरी, जिला सचिव हंसराज गोदारा, डीसीसी सदस्य हुसैन खां , नरेष देव सहारण, छात्रसंघ अध्यक्ष भूराराम गोदारा, हुकमंिसह अजीत, भानुप्रतापसिंह, बगताराम चैधरी, उदाराम मेघवाल, तोगाराम मेघवाल, छोटूसिंह पंवार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेष महासचिव एवं जिला सह प्रभारी शब्बीर हुसैन ने कहा कि बढती हुई मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। प्रदेष मंे कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनता के दुःख दर्द में शामिल होकर उन्हें राहत प्रदान करें।

प्रदेष सचिव एवं सह प्रभारी उम्मेदसिंह तंवर ने ब्लाॅक अध्यक्षों को प्रतिमाह में बैठक आयोजित करने का निर्देष देते हुए क्षैत्रीय समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करने को कहा तथा यह भी विष्वास दिलाया कि ऐसी बैठकों में उन्हें आमंत्रित किया जाता है कि तो वे स्वयं उपस्थित होगें। उन्होनें जिलाध्यक्ष को भी सुझाव दिया कि जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक भी विधानसभा क्षैत्र वार आयोजित की जाये।

पूर्व मंत्री अमीन खान ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर ईमानदारीपूर्वक कार्य करना चाहिए। इससे आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन सके।

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने प्रदेष की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेष की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कर बंद कर रही है जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतान पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए कहा कि बाड़मेर जिले में कांग्रेस मजबूत है। प्रदेष कांग्रेस कमेटी द्वारा दिये गये सभी कार्यक्रमों एवं निर्देषों का पालन बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी करेगी।

जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस आम जन, गरीबों एवं 36 कौम की पार्टी है। तथा कांग्रेस ने हमेषा आम जन गरीब, मजदूर किसान के हितों की रक्षा की है। कांग्रेस को मजबूत करने का दायित्व हम सब का है।

इस बैठक को पूर्व प्रमुख बालाराम चैधरी, उप जिला प्रमुख सोहनलाल चैधरी, महिला कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष मृदुरेखा चैधरी, बाड़मेर नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, बालोतरा नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री, सिवान प्रधान गरिमा राजपुरोहित, बालोतरा प्रधान ओमप्रकाष भील, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चैधरी, बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली, बाड़मेर ब्लाॅक अध्यक्ष नजीर मोहमद, दिनेष कुलदीप धोरीमन्ना,भंवरलाल भाटी बालोतरा, सेवादल मुख्य संगठक नरसिंगाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल, किसान कांग्रेस प्रकोेष्ठ जिलाध्यक्ष रूपाराम सारण, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार चंदेल, भोमसिंह बलाई ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता मुकेष जैन ने किया। बैठक के बाद प्रदेष उपाध्यक्ष हीरालाल विष्नोई ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षो की अलग से बैठक ली तथा एनएसयूआई की बैठक लेते हुए कांग्रेस नेताओं आगामी छात्रसंघ चुनावों मंे पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्देष दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें