शुक्रवार, 17 जून 2016

जयपुर।बारात बनी जंग-ए-मैदान, दूल्हे के पिता ने घोड़ी वाले के जड़ा थप्पड़, फिर बारातियों पर पिल पड़े लवाजमे वाले



जयपुर।बारात बनी जंग-ए-मैदान, दूल्हे के पिता ने घोड़ी वाले के जड़ा थप्पड़, फिर बारातियों पर पिल पड़े लवाजमे वाले


बस्सी के बांसखोह में बीती रात मामूली कहासुनी में इतना विवाद हो गया। यहां आई एक बारात को स्थानीय लवाजमा वालों ने जमकर पीट दिया। कुछ बाराती तो देर रात ही भाग छूटे। दूल्हे और उसके परिजनों को आखिर पुलिस की मदद लेनी पड़ी। हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस प्रोटेक्शन में बारात निकालनी पड़ गई। बस्सी पुलिस ने इस विवाद में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
बारात बनी जंग-ए-मैदान, दूल्हे के पिता ने घोड़ी वाले के जड़ा थप्पड़, फिर बारातियों पर पिल पड़े लवाजमे वाले


थप्पड़ के बाद बढ़ गया विवाद

पुलिस ने बताया कि बांसखोह गांव में रहने वाली एक व्यक्ति की पुत्री की बीती रात शादी थी। बारात रायसर से आई थी। दूल्हे के पिता ने बांसखोह से ही घोड़ी-बाजे और अन्य लवाजमा किया था। बारात दूल्हन के घर के लिए रवाना हुई। घोड़ी के आगे डीजे पर बाराती नाचने-कूदने लगे। इसी बीच घोड़ी वाले और एक बाराती में नाचने-कूदने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद शांत होता इससे पहले ही बाराती ने घोड़ी वाले को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। बस यहीं से मामला भड़क गया।

घोड़ी और बाजे वालों ने मिलकर बारातियों को पीटना शुरु कर दिया। अन्य स्थानीय लोगों ने भी बाजे वालों का साथ दिया। देखते ही देखते हालात इतने खराब हो गए कि बहुत से बाराती तो बारात छोड़कर भाग छूटे। दोनो पक्षों की ओर से पत्थर भी बरसाए गए।




दूल्हे के पिता, दूल्हा और कुछ अन्य लोग एक कोने में दुबक गए। देर रात करीब सवा ग्यारह बजे पुलिस को इस घटनाक्रम के बारे में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बचे हुए बारातियों को पुलिस सुरक्षा देकर वधु पक्ष के घर लाया गया। वहां पुलिस के पहरे में ही फेरे हुए। शुक्रवार सुबह तक पुलिस वहां पर तैनात थी।




देर रात कुछ लोगों के चोटें आई तो पुलिस ने उनको बस्सी सीएचसी में भर्ती कराया। देर रात ही इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें