मंगलवार, 25 मार्च 2014

खुलासा। जसवंत सिंह का टिकट कटवाने में अम्बानी परिवार का षड्यंत्र ?

खुलासा। जसवंत सिंह का टिकट कटवाने में अम्बानी परिवार का षड्यंत्र ?


बाड़मेर जसवंत सिंह कि टिकट बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से कट कर पुरे देश में भाजपा घिर गई हें ,जसवंत कि टिकट काटने पर अब भाजपा के वरिष्ठ नेता अपनी ही पार्टी को घेरने में लग गए हें ,आखिर राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे कि क्या मज़बूरी थी कि उन्होंने केंद्रीय चुनाव समिति में जसवंत कि टिकट का मशाला नहीं रखा तथा राजनाथ और वसुंधरा ने ही सब कुछ कर लिया ,अब बात सामने आ गयी कि जसवंत सिंह कि टिकट कटवाने में अम्बानी और जिंदल औद्योगिक घरानो का हाथ हें। बाड़मेर में तेल गेस और रिफायनरी के बड़े प्रोजेक्ट आये हुए हें ,इन पर अम्बानी और जिंदल ग्रुप कि निगाहे हें ,इन घरानो को जानकारी थी अगर बाड़मेर से जसवंत सिंह सांसद बन गए तो उनके मनसूबे पुरे नहीं होंगे ,चूँकि अम्बानी ग्रुप पचपदरा में प्रस्तावित रिफायनरी लेने के फ़िराक में हें। अटल बिहारी वाजपई सरकार में वित् मंत्री रहते हुए जसवंत सिंह ने अम्बानी ग्रुप के कई अनैतिक कार्यो को रोका था ,अम्बानी समूह जनता हें कि जसवंत सिंह के रहते अम्बानी को बाड़मेर में सफलता नहीं मिलनी हें ,इसी को ध्यान में रख भाजपा के दिग्गज नेताओ के साथ जसवंत को बाड़मेर से आने से रोकने का षड्यंत्र रचा गया ,इस षड्यंत्र में राजनाथ सिंह ने पूरी भूमिका तैयार कि ,राजनाथ के इशारे पर वसुंधरा ने ठेकेदार जन प्रतिनिधि कर्नल सोनाराम चौधरी को बाड़मेर से भाजपा कि और से चुनाव लड़ने को तैयार किया गया ,जसवंत सिंह कि टिकट क्यूँ कटी इसका जवाब भाजपा आज तक नहीं दे पाई ,जबकि सुषमा स्वराज ने भी खुलासा किया था कि जसवंत सिंह कि टिकट चुनाव समिति ने नहीं काटी ,


अम्बानी ग्रुप के इस षड़यंत्र का शिकार हुए जसवंत सिंह के समर्थको में सुगबुगाहट शुरू हो गयी ,आने वाले दिनों में मिडिया जगत इस मुद्दे को जबर्दस्त तरीके से सामने लाएगी। इस मुद्दे पर जसवंत समर्थक खुले आम वक्तव्य देने लगे हें। जसवंत सिंह के समर्थक दुर्जन सिंह भाटी ने बताया कि यह जगजाहिर है कि जसवंत का टिकट अम्बानी और जिंदल समूह ने कटवाया हें। चूँकि सांसद रहते हुए जसवंत सिंह के पुत्र ,मानवेन्द्र सिंह ने जिंदल समूह के राजवेस्ट पवार प्लांट के खिलान भूमि अवाप्ति मुद्दे पर जोरदार आंदोलन किया था। रिफायनरी मुद्दे पर भी उनका स्पष्ट रुख अम्बानी परिवार को परेशां कर रहा था ,इसीलिए उनका टिकट कटवा कर किसी अन्य को दिलाया।

1 टिप्पणी:

  1. barmer ki janta enke mansoobe kabhi poore nahi hone degi.chahe jindal ho ya ambani in logo ko koun achi tarh se treat kar sakte h kewal yha ki janta hi jati or daliy rajniti se ooper uthker js ko vot kare or kam se kam 5lac voto se jeet darz karwaker barmer jaislmer ko majboot kar rastr ko majbooti de.

    जवाब देंहटाएं