बुधवार, 12 फ़रवरी 2014

मरू महोत्सव जैसलमेर शोभा यात्रा के साथ भव्य आगाज़




मरू महोत्सव जैसलमेर शोभा यात्रा के साथ भव्य आगाज़



जैसलमेर अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मरू महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का भव्य आगाज़ बुधवार प्रातः आठ बजे शोभा यात्रा के साथ हुआ। धोरा धरती के लोक संस्कृति का बखान करती शोभा यात्रा में राजस्थान कि संस्कृति हिलोरे मार रही थी। राजस्थानी वेश भूषा में सज्जे धज्जी युवक युवतिया लोक संस्कृति का बखान कर रही थी। सज्जे धज्जी सुरक्स बल के ऊँठ यात्रा में चार चाँद लगा रहे थे। यात्रा में जिला कलेक्टर सहित प्रसाशनिक अधिकारियो कि भागीदारी लोगो को प्रेरित कर रही थी।




जग विख्यात मरू महोत्सव २०१४ का पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जैसलमेर में १२ फरवरी से १४ फरवरी तक तीन दिवस तक किया जा रहा है। इस महोत्सव के तीनो दिन ख्यातनाम लोक कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जायेगे। मरु महोत्सव का सबसे आकर्षण केन्द्र‘‘ कैमल टैंटू -शो ‘‘का आयोजन १३ फरवरी ,गुरुवार को होगा। विश्व के आठवें अजूबे के रुप में सुविख्यात कैमल माउन्टेंन बैण्ड की मधूर धूनों पर सीमा सुरक्षा बल के सजेधज्जे प्रहरी इस शो में ऊँटों पर रौचक करतब पेश करेगें। इस शो में सीमा प्रहरी का साथ देने वाला ऊँट अपनी सेवाभाव का अनूठा प्रदर्शन प्रस्तुत करेगा।जिला कलक्टर एन.एल मीना के निर्देशों पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन ने मरु महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया हैं। मरु महोत्सव को देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा रंगीन बडे-बडे होर्डिंग्स शहर में जगह-जगह लगाये गये हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक देशी-विदेशी पर्यअकों को इस महेत्सव की जानकारी हो इसके लिये सभी होटलों में मरु महोत्सव के कार्यक्रमों से संबंधित पोस्टर/पेम्पलेट्स भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। शहर में चारों ओर मरु महोत्सव का माहौल झलक रहा है। पहली बार दिल्ली से विशेष ट्रेन का संचालन किए जाने से भी इस महोत्सव में पर्यअकों की अधिक आवक भी रहेगी।
सहायक निदेशक पर्यटक स्वागत केन्द्र विकास पण्ड्या ने तीन दिवसीय मरू महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि १२ फरवरी, बुधवार को प्रातः ९ बजे शोभा यात्रा के साथ मरू महोत्सव का कार्यक्रम प्रारम्भ होगा जो यह शोभा यात्रा शहीद पूनम सिंह स्टेडियम जैसलमेर में पहुंचेगी जहां बुधवर को प्रातः १०ः४५ बजे मरू महोत्सव का विधिवत् उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया की पहले दिन मरू महोत्सव में सबसे रोचक एवं आकर्षक मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिता, मिस मूमल के साथ ही मूमल महेन्द्रा, मुंछ प्रतियोगिता, साफा बांधो प्रतियोगिता देशी एवं विदेशियों के बीच आयोजित होगी। मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिता के प्रायोजक के.के. रिसोर्ट एण्ड कैम्पस, मिस मूमल के प्रायोजक होटल गोल्डन हवेली, मूमल महेन्द्रा के प्रायोजक होटल सूर्यगढ, मुछं प्रतियोगिता के प्रायोजक जैसलमेर टूरिस्ट गाईड वेलफेयर सोसायटी तथा साफा बांधो प्रतियोगिता के प्रायोजक ट्रायों रेस्टोरेन्ट होंगे। बुधवार को सायं ७ः३० बजे शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में वेस्टजॉन कलचर उदयपुर के विख्यात कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मरू महोत्सव के दूसरे दिन १३ फरवरी, गुरूवार को प्रातः ९ः३० बजे से दोपहर १ बजे तक डेडानसर स्टेडियम जैसलमेर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे इसमें ऊॅंट श्रृगार प्रतियोगिता, शान-ए-मरूधरा, रस्सा-कस्सी भारतीय एवं विदेशी, पणिहारी मटका रेस भारतीय एवं विदेशी महिलाओं के मध्य होगी। इसके साथ ही कैमल पोलो मैच एवं कैमल रेस का आयोजन भी होगा। ऊॅंट श्रृंगार प्रतियोगिता व रस्सा कस्सी के प्रायोजक आई लव जैसलमेर, शान ए मरूधरा, कैमल पोले मैच के प्रायोजक ट्रायो, पणिहारी मटका रेस के प्रायोजक होटल सूर्यगढ, कैमल रेस के प्रायोजक रॉयल डेजर्ट सफारी होंगे। इसी दिन डेडानसर मैदान में वायु सेना द्वारा आकाश गंगा पैरा जम्पिंग का आयोजन किया जायेगा। दोपहर में सीमा सुरक्षा बल द्वारा रोमांचक कैमल टेंटू शो का प्रदर्शन किया जायेगा। गुरूवार को सायं ७ बजे शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
पण्ड्या ने बताया कि १४ फरवरी को दोपहर २ः३० बजे तक जैसलमेर से १५ किलो मीटर दूर पालीवालों के परित्यक्त गांव कुलधरा एवं खाबा के ग्रामीण संस्कृति से रूबरू हो सकते हो सकते है। १४ फरवरी शुक्रवार को दोपहर तीन बजे सम के लहरदार रेतीले धोरो पर पतंग शो का आयोजन किया जायेगा एवं सायं ६ बजे सम के धोरो पर विख्यात कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक संगीत एवं नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा एवं समापन भव्य आतीशबाजी के साथ होगा। मरू महोत्सव से पूर्व शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में खादी एवं उद्योग विभाग द्वारा क्राफ्ट मेले का आयेाजन भी किया जा रहा है। पण्ड्या ने बताया कि महोत्सव के अन्तर्गत प्रथम दिवस आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के प्रविष्टियाँ भी प्राप्त हो गई है।
--

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें