बुधवार, 29 जनवरी 2014

चंद्रावती की खुदाई में मिली हड्डियां


चंद्रावती की खुदाई में मिली हड्डियां 

 




खुदाई में मिली हड्डियां और अन्य अवशेष, जांच के बाद ही पता लगेगा ये हड्डियां मानव की या पशुओं की

 आबूरोड शहर के निकट चंद्रावती की खुदाई में मंगलवार को विशेषज्ञों को कुछ हड्डियां और अन्य अवशेष मिले हैं। जिससे विशेषज्ञों की जिज्ञासा भी काफी बढ़ गई है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि ये हड्डियां मानव की हैं या पशुओं की, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि ये हड्डियां किस प्राणी की हैं। इससे हम उस समय के रहन सहन, भोजन और पर्यावरण का अध्ययन कर सकेंगे।

प्रोफेसर जीवन खरगवाल ने बताया कि दो दिन पूर्व नये स्थान को चिह्नित कर नदी किनारे पर नए ट्रेन्च में खुदाई शुरु की गई। जहां हड्डियों के अवशेष मिले हैं। इसी परिसर में मिट्टी के बने ढक्कन नुमा संरचनाएं मिली हैं। शोधार्थी प्रांजल गर्ग के अनुसार हड्डियों के बारे में बताना मुश्किल है कि हड्डियां पशुओं की हैं या इंसानों की। यह तो बाद में किये जाने वाले शोध में यह पता लगाने के प्रयास किया जाएगा कि हड्डियां किसकी है। यदि यह हड्डियां पशुओं की है तो, कौनसे पशुओं की अस्थियां है और उनका रहन सहन व भोजन पर्यावरण कैसा रहा होगा। इसका अध्ययन विशेषज्ञ करेंगे। इन हड्डियां में नाखून व दांत जैसा अवशेष मिला है। यह किस पशु का है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

खंडित प्रतिमा भी मिलीत्नचंद्रावती के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र के बस्ती क्षेत्र में खुदाई के दौरान महिला की खंडित प्रतिमा मिली है। उत्खनन अधिकारी विनीत गोधल के ने बताया कि महिला की खंडित प्रतिमा का एक हाथ कमर के पास नृत्य की मुद्रा की तरह है। साथ ही प्रतिमा के हाथ पर बाजूबंध की आकृति है। गोधल ने बताया कि इसे अनुमान होता है कि तत्कालीन लोग नृत्य जानते होंगे व महिलाएं कमरबंध व बाजूबंध धारण करती होंगी। एक ही सेंड स्टोन पर बनाई गई प्रतिमा के पीछे की तरफ कोई आकृति नहीं है। खनन के दौरान सेंड स्टोन से निर्मित कूटने का एक पत्थर भी मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें