शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013

पैसों के लिए पत्नी को दोस्तों को सौंपा

मुंबई। शहर में एक एक शख्स ने पैसों के लिए अपनी पत्नी को सौदा कर दोस्तों को सौंफ दिया। चार लोगों ने यह ऑफर मिलने के बाद उसकी 23 साल की पत्नी के साथ 30 नवंबर की रात से अगली सुबह तक दुष्कर्म किया। पीडित महिला के पति ने 1.5 लाख रूपए में सौदा किया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जब इन चारों ने पैसा देने से इनकार किया तो पीडिता के पति (26) ने अपनी डिमांड घटाकर 50 हजार रूपए और फिर मात्र 1,500 रूपए कर दी। वे इतना देने को भी राजी नहीं हुए तो उसने आरोप लगाया कि उन्होंने मनखुर्द रेलवे स्टेशन के बाहर से उसकी पत्नी का अपहरण कर गैंगरेप किया। पीडिता डाक्टरों की निगरानी में है। वह खतरे से बाहर हैं

पुलिस के अनुसार पीडिता का पति जल्दी पैसे कमाना चाहता था। इसलिए उसने अपनी पत्नी को "शेयर" करा दिया। 28 नवंबर को अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल से रवाना होते समय उसने फोन पर यह सौदा किया। उसने अपने दोस्तों को रेलवे स्टेशन आने को कहा। लेकिन मोबिन कुरैशी (40), साजिश कुरैशी(24), निजाम खान (25)और सुजीत कुमार चौरसिया (43) ने खेल बिगाड़ दिया। सभी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने रात 9.30 बजे उससे अपने दोस्तों के साथ ऑटो में बैठने को कहा। ये चारों उसे भैगनवाड़ी स्थित जाकिर हुसैन नगर ले गए। बीच रास्ते में ही ऑटो उसके पति की नजरों से ओझल हो गया।

इसके बाद उन्होंने एक सामुदायिक केंद्र में ले जाकर महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने से लोग आ गए और चारों को पकड़ लिया गया। इस बीच जब 1.30 बजे तक पत्नी का पता नहीं चला तो पति ने पुलिस से संपर्क किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें