शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013

पिस्तौल की नोक पर कॉलेज गर्ल किडनेप

सीकर/तारानगर। राजस्थान में कॉलेज से घर लौटते समय एक लड़की को पिस्तौल की नोक पर अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, किडनेपिंग के दौरान राहगीरों के दखल से आरोपी घबरा गए और लड़की को छोड़ कर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार यह घटना सीकर के तारानगर कस्बे की है। लड़की को अगवा करने वाला आरोपी उसकी गांव "ढाणी आशा" का रहने वाला है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीडिता बुधवार दोपहर कॉलेज से लौट रही थी तभी रास्ते से आरोपी ने पिस्तौल दिखा कर अगवा करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अशोक ने अगवा करने से पहले बस में लड़की से छेड़छाड़ की थी,जिसके विरोध पर उसने बदला लेने की नीयत से यह कदम उठाया। इसी के चलते उसने अपने साथियों के साथ लड़की का पीछा किया। उसने बाइक पर सवार होकर लड़की को पिस्तौल दिखा कर उसे घसीटते हुए ले जाने का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया तो आनंदसिंह पुरा गांव की ओर से आ रहे चार पांच लोगों ने आरोपितों को ललकारा तो वे भगा गए। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने अशोक व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें