सोमवार, 2 दिसंबर 2013

8 महीने के प्रेग्नेंट दुल्हे ने रचाई शादी

8 महीने के प्रेग्नेंट दुल्हे ने रचाई शादी

आयर्स। शादी तो आपने कई देखी होंगी मगर अर्जेटिना में बीते शुक्रवार को हुई यह शादी कुछ अलग थी। यहां भी दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में जीवन भर साथ निभाने की कसमें ले रहे थे मगर अलग बात यह थी कि दूल्हा आठ महीने का प्रेग्नेंट था। मगर हैरान न होइए, यह कुदरती अजूबा नहीं है बल्कि इस कपल ने ही जेंडर चेंज करवाया है।
दूल्हा एलेक्सिस ताबोरदा जन्म से महिला है और दुल्हन कारेन ब्रूसलेरियो जन्म से पुरूष है। पर बाद में इस कपल ने सेक्स चेंज करवाया। यहां भी खास बात यह रही कि इनमें से किसी ने सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी नहीं करवाई। यानी उन्होंने जिस रूप में जन्म लिया था वह आज भी उसी रूप में हैं मगर उनकी पहचान बदल गई है। एलेक्सिस अब खुद को पुरूष कहते हैं और कारेन खुद को महिला और इनका कानूनी स्टेटस भी अब यही हो चुका है।

एलेक्सिस और कारेन की मुलाकात अजेंüटिना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुई जब ये दोनों ही बतौर एक्टिविस्ट ट्रांससेक्सुअल एंड ट्रांसजेंडर राइट्स के लिए लड़ रहे थे। 2010 में ही अजेंüटिना लैटिन अमेरिका का पहला ऎसा देश बना जिसने समान सेक्स वाले कपल को शादी की इजाजत दी।

इन दोनों ने गर्भ में पल रही बेटी का नाम भी चुन लिया है। 26 साल के ताबोरदा जो कि कानूनन अब पुरूष हैं, बताते हैं कि शादी का मौका बहुत ही इमोशनल करने वाला पल था। यह बहुत खास था क्योंकि एक सपना पूरा हो रहा था।

आखिर हम सिविल मैरिज कर रहे थे। हमने कैथलिक चर्च में शादी की इच्छा जताकर अजेंüटिना मूल के पोप फ्रैंसिस को ईमेल भेजा था मगर रिस्पॉन्स नहीं आया है। मैं 36 हफ्तों का प्रेग्नेंट हूं मगर बच्चे को जन्म देने का मां वाला अहसास बहुत ज्यादा नहीं है। शादी के बाद ट्रांससेक्सुअल कपल एलेक्सिस पत्नी केरन के साथ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें