गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

बिहार में जमीन के विवाद में 5 बहनों की हत्या



गया  बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक ही परिवार की पांच लड़कियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। सभी लड़कियां रिश्ते में बहन लगती थीं।
Five minor girls killed in Gaya
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने सोनाथ गांव निवासी शशि भूषण सिंह के घर पर रात में धावा बोलकर पांच लड़कियों की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़कियों की उम्र आठ से 16 साल के बीच बताई गई है। मृतकों की पहचान स्वीटी कुमारी, रेशमा, जूली, मनीता और अनीता के रूप में हुई है। वहीं, इस खूनी वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

ग्रामीण कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। गया के एसएसपी निशांत कुमार तिवारी ने गुरुवार को बताया, 'मृतक लड़कियों के परिवार और उसी गांव के रहने वाले शंभू सिंह के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात के समय लड़कियों के माता-पिता घर पर नहीं थे।'उन्होंने बताया कि इस घटना की प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें