शुक्रवार, 22 नवंबर 2013

पत्नी को प्रेमी के साथ बिस्तर में देख सन्न रह गया पति

पटना। बिहार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बिस्तर में उसके प्रेमी के साथ पाया। मेट्रोज में ईएमए के नाम से बदनाम अब ये विवाहेतर संबंध ग्रामीण इलाकों में भी बनने लगे हैं। व्यस्ततम दिनचर्या, दिखावटी व्यवहार और आधुनिक जीवनशैली के कारण जोड़े घर के बाहर मन बहलाते हैं। पत्नी को प्रेमी के साथ बिस्तर में देख सन्न रह गया पति

हालांकि कोई भी यह जानकार चौंक जाएगा कि ईएमए संस्कृति ग्रामीण इलाकों में भी पसर रही है। यह ताजा मामला इसका जीता-जागता उदाहरण है। गत मंगलवार को रात दो बजे कन्हैया छत पर सो रहा था। रात को उसे अपनी पत्नी के कमरे से आवाज सुनाई दी। कन्हैया को लगा कि पत्नी के कमरे में चोर घुस गया है। वह वहां दौड़ा और जो उसने देखा उस पर उसे विश्वास नहीं हुआ।


उसने अपनी पत्नी को बिस्तर में किसी पुरूष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। क्रोध में कन्हैया ने उस आदमी को बाहर निकाल दिया और पत्नी को मारना शुरू कर दिया। पत्नी के बाद उसने उस आदमी के हाथ-पैर बांध दिए और उसे मारना शुरू किया। वहां भीड़ जुट गई। भीड़ ने भी उस आदमी की पिटाई शुरू कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।


महिला व उस आदमी के बीच पिछले छह माह से रिश्ता था। मिस्ड कॉल से उनका रिश्ता शुरू हुआ। एक दिन महिला को किसी अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आया। उसने फोन किया और ऎसे दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। यह पुरूष गया में रह रहा था और महिला कटिहार में। दोनों से रहा नहीं गया सो इस महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें