सोमवार, 23 सितंबर 2013

बाड़मेर चुनाव रणभेरी 2013 चौहटन विधानसभा मुस्लिम जाट मेघवाल गठजोड़ के बनते बिगड़ते रहे समीकरण

बाड़मेर चुनाव रणभेरी 2013 चौहटन विधानसभा क्षेत्र चुनाव अब तक


मुस्लिम जाट मेघवाल गठजोड़ के बनते बिगड़ते रहे समीकरण

सात बार कांग्रेस जीती पांच बार अन्य 


बाड़मेर भारत पकिस्य्तन की सरहद पर बसे चोहटन विधानसभा क्षेत्र की निराली हें। चौहटन विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चुनाव १९५२ में अस्तित्व में नहीं थी ,प्रथम चुनाव में बाड़मेर तृतीय विधाम्न्सभा के रूप में थी तब सांचोर जिला जालोर का एक भाग इसी के साथ था ,दुसरे चुनाव 1957 में प्रथम बार विधान सभा के रूप में यह सीट अस्तित्व में आई ,इस सीट पर सर्वाधिक छह बार चुनाव जीते जिसमे चार बार कांग्रेस से दो बार अन्य दलों से चुनाव जीते ,तो दो मर्तबा भगवान दास डोशी विधायक बने एक बार कांग्रेस से दूसरी बार भाजपा के समर्थन से निर्दलीय ,एक एक बार गंगा राम चौधरी ,वाली मोहम्मद ,फ़तेह सिंह और पदमा राम मेघवाल विधायक बने। 


अब तक चोहटन में हुए बारह विधानसभा चुनाव का लेखा जोखा


प्रथम चुनाव 1957


सीमावर्ती चोहटन विधान सभा के 1957 में पहली बार चुनाव हुए ,प्रथम 49621 मतदाता थे जिसमे से 17084 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ,चुनावो में कांग्रेस ने वल्ली मोहम्मद को मैदान में उतार तो राम राज्य परिषद् के नाथू सिंह उनके सामने थे ,वाली मोहम्मद को 9315 ,नाथू सिंह को 2228 और निर्दलीय वीरमा को 682 मत ,मिले पहली बार हुए चुनावो में कांग्रेस ने की।


द्वितीय चुनाव 1962


चौहटन विधान सभा का दूसरा चुनाव 19 फरवरी 1962 को हुए जिसमे 61795 मतदाताओं में से २४०८० मतदाताओं ने वोट डाले , चुनावो में राम राज्य परिषद् के फ़तेह सिंह ,कांग्रेस के अहमद ब़क्स मैदान में थे ,इन चुनावो में फ़तेह सिंह को 12076 ,अहमद बक्स को 9890 ,निर्दलीय अब्दुल रहमान को 981 और वीरमा को 234 मत मिले ,इस प्रकार दुसरे चुनावो में फ़तेह सिंह ने २१८६ मतों से विजय हासिल की


तृतीय चुनाव 1967

चोहटन विधानसभा चुनावो में चुनावो में 67359 मतदाताओ में से 29148 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया ,21 फरवरी 1967 को संपन हुए इन चुनावो में कांग्रेस के अब्दुल हादी और स्वतंत्र पार्टी के फतेहपुरी केबीच सीधा मुकाबला हुआ। अब्दुल हादी को 14056 और फतेहपुरी को 10902 वोट मिले। अब्दुल हादी ने चुनाव 3154 मतों से जीता पहली बार विधायक बने


चौथा चुनाव 1972


चौथे विधानसभा चुनावो में चौहटन में कुल 73799 मतदाताओं में से 40138 पुरुष और 33661 महिला मतदाता थी। छ मार्च को संपन हुए इन चुनावो में कांग्रेस के अब्दुल हादी निरादाली मुला राम चौधरी सहित चार उम्मीदवार मैदान में थे। इन चुनावो में हादी को 24413 निर्दलीय मूलाराम को 16240 ,दुर्गाराम को 1256 आसू लाल बोथरा को 659 मत मिले ,हादी लगातार दूसरी बार 8173 के लम्बे अंतर से चुनाव जीत विधायक बने


पांचवा चुनाव 1977


पांचवे चुनाव में काफी राजनितिक समीकरणों का उलटफेर हुआ ,दो बार विधायक रहे कांग्रेस के अब्दुल हादी लगातार तीसरा चुनाव लड़ा ,इन चुनावो में क्षेत्र के 100 मतदान बुथो पर 81624 मतदाताओ में से 47348 मतदाताओं ने वोट डाले ,कांग्रेस के अब्दुल हादी को 25485 जनता पार्टी के अब्दुल हक़ को 10152 ,निर्दलीय भगवान दास को 7761 ,चतरा को 2975 वोट मिले ,अब्दुल हादी ने लगातार तीसरी बार इस विधानसभा क्षेत्र से 15333 मतों के अंतर से चुनाव जीता।


छठा चुनाव 1980 

31 मई 1980 को चौहटन विधानसभा में छठा चुनाव संपन हुआ। इन चुनावों में चौहटन के 132 बूथ पर 112879 मतदाता जिनमे 61000 पुरुष और 51879 महिला मतदाताओ में से 65589 मतदाताओ ने वोट डाले ,इन चुनावो में कांग्रेस ने तीन बार चुनाव जीते अब्दुल हादी के सामने भगवान दास डोशी को मैदान में उतरा ,हादी कांग्रेस के विभाजन के साथ कांग्रेस अर्स में .तॆन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिनमे कांग्रेस के भगवन दस को 33600 ,अब्दुल हादी कांग्रेस अर्स को 29299 निर्दलीय को मिले इस बार पहली बार भगवान दस डोशी ४३०१ मतों से विजयी हुए कांग्रेस अब्दुल हादी चौथी बार विधायक नहीं बन पाए 


सातवाँ चुनाव 1985

चौहटन विधान सभा में सातवाँ चुनाव 5 मई को संपन हुआ जिसमे चौहटन के 134835 मतदाता जिसमे 74119 पुरुष और 60716 महिला मतदाताओ में से 82359 मतदाताओ ने वोट डाले ,162 बूथ पर संपन हुए चुनावो में कांग्रेस अर्स छोड़ कर अब्दुल हादी ने लोकदल का थाम मैदान में उतारे। कांग्रेस ने मोहनलाल डोशी उतारा ,इन चुनावो में छ उम्मीदवार मैदान में थे ,अब्दुल हादी को 42695 ,मोहनलाल को 31152 ,अब्दुल गफूर को 1054 ,द्वारका को 548 रूपराम को 394 ,पदमाराम को 407 मत मिले ,लोकदल में आये हादी ने पुनः इन सीट पर 6543 वोटो से जीत हासिल कर कब्ज़ा जमाया चौथी बार विधायक बने 


आठवां चुनाव 1990


27 फरवरी को आठवां चुनाव हुआ। इन चुनावो में चौहटन के 150130 मतदाता जिसमे 81556 68574 महिला मतदाता शामिल थे में से 82887 मतदाताओ ने 172 बूथ पर मत डाले ,इन चुनावो में एक बार फिर अब्दुल हादी नयी जनता दल से चुनाव लड़ने उतारे कांग्रेस ने उनकरे सामने गनपत सिंह को मैदान में उतारा। अब्दुल हादी को 43840 ,गनपत सिंह को 33249 ,निर्दलीय नाथू सिंह को 2354 ,खेराज राम को 335 ,हीरालाल को 267 पदमाराम को 232 को मत मिले। अब्दुल हादी ने फिर 10541 मतों से विजय का परचम लहराया।


नवा चुनाव 1993


नवीं विधानसभा के लिए 11 नवम्बर को चुनाव , चुनावो में 162516 मतदाता थे जिसमे 89166 पुरुष और 73350 महिला मतदाता थी ,इनमे से 101602 मतदाताओ ने 176 बूथ पर वोट डाले इन बार चुनावो में पार्टिया बदल रहे अब्दुल हादी फिर कांग्रेस में लौट। कांग्रेस ने अब्दुल हादी को तो भगवन दास डोशी कांग्रेस से नाराज हो पार्टी छोड़ दी। भाजपा के समर्थन से निर्दलीय मैदान में उतरे। इन चुनावो में भगवन दास को 60640 ,अब्दुल हादी को 36035 तगाराम को 1324 ,खेताराम को 697 ,नगाराम को 153 ,जगदीश को 578 ,अब्दुल गफूर को 197 मत मिले। कांग्रेस में वापसी हादी को राष नहीं आई। भगवन दास से 24602 ने मात खा बेठे।


दसवाँ चुनाव 1998


दसवा चुनाव 25 नवम्बर को हुआ जिसमे इस विधानसभा क्षेत्र के 168689 मतदाता जिसमे 76896 पुरुष और 91777 महिला से 106589 मतदाताओ ने वोट किये। इन चुनावो में कांग्रेस ने अब्दुल हादी को मैदान में उतरा तो भाजपा ने पहली बार इस क्षेत्र भगवान बनाया ,इन चुनावो में अब्दुल हादी को 64588 ,भगवन दास को 38768 ,श्रवन को 1566 मत मिले ,गत चुनावो में हार का बदल अब्दुल हादी ने भगवन दास को 25820 मतों से हरा कर लिया। अब्दुल हादी विधायक बने


ग्यारहवा चुनाव 2003 


ग्यारवाँ चुनाव 11 दिसंबर को राजस्थान भर में , इन चुनावो में चौहटन के 205361 मतदाता जिसमे 110992 पुरुष और ९४३६९ महीला मतदाताओं में से112776 मतदाताओ ने मत डाले। इस बार चुनावो में जाट नेता गंगाराम चौधरी भाजपा से अपने पुराने साथी अब्दुल हादी के सामने थे ,इन चुनावो में निर्दलीय तरुण काग हीरा राम ने अब्दुल हादी का अनुसूचित जाती का समीकरण बिगाड़ दिया ,गंगा राम को 59168 ,अब्दुल हादी को 52545 ,तरुण काग को 17686 ,बसपा के कायम को 4822 ,हीरा राम को 3737 ,हनुमानराम को 2985 ,हरचंद को २८३८ मत मिले ,गंगाराम ने भाजपा को दूसरी बार 6573 मतों से कामयाबी दिला विधायक बने।


बाहरवा चुनाव 2008

तेहरवीं विधानसभा के लिए चौहटन में 4 दिसंबर को चुनाव संपन हुए ,इस बार परिसीमन के चलते चौहटन सीट अनुसूचित जाती वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से हादी परिवार को झटका लगा साथ ही उनके राजनितिक भविष्य पर भी चिन्ह लग गया ,चुनावो में गत चुनावो के मुकाबले इस बार मतदाता घट गए.चौहटन का बीन्जराद सर्किल शिव विधानसभा में मिल गया ,चुनावो में कांग्रेस ने पदमाराम तो भाजपा ने तरुण काग को मैदान में उतारा। इन चुनावो में 193839 मतदाताओ में से 127654 मतदाताओ ने वोट डाले ,पदमाराम को 69275 ,तरुन्कागा को 45319 ,बसपा के महेंद्र को 4436 किस्तुरा राम को 1767 चिमनाराम को 2385 दौलत राम को 4447 वोट मिले। पदमाराम ने यह सीट 6573 मतों के अंतर से जीती ,पहली बार विधानसभा पहुंचे 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें