शनिवार, 31 अगस्त 2013

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र भाजपा को कांग्रेस विधायक के गोद गए भाजपाईयों से खतरा

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र

भाजपा को कांग्रेस विधायक के गोद गए भाजपाईयों से खतरा 


बाड़मेर सीमावर्ती बाड़मेर जिले के महत्वपूर्ण जिला मुख्यालास्य विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर में भाजपा को कांग्रेस विधायक के गोद गए भाजपाई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से भितरघात का खतरा हें। बाड़मेर विधानसभा सीट पर गत बार विधानसभा चुनावो में कांग्रेस के उम्मीदवार मेवाराम जैन ने भाजपा के दम पर भरी जीत हासिल कर विधानसभा की राह पकड़ी थी ,गत चुनावो में भाजपा के अधिकांस पदाधिकारी और कार्यकर्ता टिकट वितरण से नाराज होकर खुले आम कांग्रेस उम्मीदवार का खुलकर ना कवक समर्थन किया बल्कि उनके साथ सभाओ में वोट भी मांगे ,गत बार चुनावो में कांग्रेस के लिए वोट मांगने वाले कई चहरे इस बार भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे हें ,कांग्रेस विधायक के साथ भाजपा के कई पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के ताल्लुकात आज भी कायम हें। वसुंधरा राजे को जिले की वस्तुस्थाती भाजपाई बता नहीं रहे हें ,भाजपा की और से तीन चार दावेदार टिकट की कतार में हें ,जिन को टिकट नहीं मिलेगी वो कांग्रेस विधायक के साथ हो जायेंगे ,गत माह सुराज यात्रा पर आई वसुंधरा राजे ने स्वयं बाड़मेर की गुटबाजी अपने आँखों से देखि हें हें। भाजपा में क्लेश का काम कांग्रेस कर रही हें ,भाजपा के कई पदाधिकारी कांग्रेस विधायक के अहसान तले दबे हें ,यह अहसान विधानसभा चुनावो में अपनी पार्टी के साथ दागा कर भाजपाई उतरने को तैयार हें ,समय रहते वसुंधरा राजे को स्वयं इन भाजपाई यों कर लगाम कसनी होगी वर्ना बाड़मेर सीट पर भाजपा कभी नहीं आ पायेगी ,वर्तमान राजनितिक और जातिगत समीकरण भाजपा के भले ही पक्ष में हो मगर भाजपा को शकुनियो और जयचंदों से ही खतरा हें ,कांग्रेस विधायक स्वयं जानते हें की उनकी जीत भाजपा के भीतरघात से ही संभव हें ,भाजपा ने अभी तक चुनावी चौसर नहीं बिछाई हें इसके बावजूद गुटबाजी भाजपा की जीत पर भरी पद सकती हें 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें