बुधवार, 25 मई 2011

साध्वी से दुष्कर्म के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी


साध्वी से दुष्कर्म के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी
पाली 

गुजरात की नाबालिग जैन साध्वी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी महेंद्र जैन निवासी खिंवाड़ा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी पर साध्वी से खिंवाड़ा प्रवास के दौरान दुष्कर्म का आरोप है। साथ ही इस मामले में एक जैन साध्वी भी आरोपी है, जिसकी गुजरात पुलिस की मदद से तलाश की जा रही है। फालना में प्रवास के दौरान पीडि़ता से दुष्कर्म के मामले में फालना के आरोपी महेंद्र जैन व मुकेश जैन, सांडेराव निवासी अशोक जैन तथा आरोपी साध्वी के कार चालक पप्पू की तलाश तेज की गई है। इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी महेंद्र जैन पुत्र नैनमल निवासी खिंवाड़ा से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस आरोपी जैन साध्वी से उसके तालुकात का भी पता लगा लगा रही है।

शिकायत करने पर मिलती थी धमकियां
पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में खुलासा किया कि खिंवाड़ा में उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत उसने आरोप साध्वी से की, लेकिन उसे चुप रहने के लिए धमकियां दी गईं। किसी को बताने पर साध्वी व आरोपी ने उसे कई तरह से धमकाया। रिपोर्ट में बताया गया कि खिंवाड़ा से विहार करते हुए वह फालना के उपासरे में पहुंचीं। जहां अशोक जैन निवासी सांडेराव, फालना निवासी महेंद्र जैन व मुकेश जैन तथा आरोपी जैन साध्वी के कार चालक पप्पू ड्राइवर ने उससे दुष्कर्म किया। उल्लेखनीय है कि गत 17 अप्रैल को पीडि़ता ने गुजरात के पावागढ़ पुलिस स्टेशन में साध्वी समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। यहां से बिना नंबरी एफआईआर को पाली पुलिस को भेजा गया, जिसके आधार पर खिंवाड़ा थाने में गत 23 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया। 

घड़ी के बदले अस्मत का सौदा
 

पुलिस के अनुसार गुजरात के पंचमहल जिले की किशोरी को 1 फरवरी 09 को अहमदाबाद के रामनगर इलाके के बावा गांव में आरोपी जैन साध्वी के सानिध्य में दीक्षा दिलाई गई। उस समय पीडि़ता की उम्र 15 साल थी, जो बाद में साध्वी के काफिले के साथ विहार करते हुए खिंवाड़ा पहुंचीं। पीडि़ता ने खुलासा किया है कि आरोपी साध्वी के पास कई लोगों का आना-जाना था, जिससे वह बंद कमरे में कई घंटों तक बैठा करती थीं। खिंवाड़ा के उपासरे में एक दिन महेंद्र जैन आरोपी साध्वी के पास पहुंचा। महेंद्र के हाथ में पहनी महंगी घड़ी आरोपी साध्वी को पसंद आ गई थी। पीडि़ता का कहना है कि उस घड़ी के बदले आरोपी साध्वी ने महेंद्र जैन को दोपहर 12 बजे उसके कक्ष में भेजा। आरोप है कि उसी कक्ष में महेंद्र जैन पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें