SI भर्ती में नकल का मामला:9 ट्रेनी SI को IG विकास कुमार ने किया पुलिस सेवा से बर्खास्त
जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने एक आदेश जारी कर 9 पुलिस SI को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सभी को पूर्व में SI को भर्ती परीक्षा 2021 में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर 3 मार्च 2024 को एसओजी जयपुर में मामला दर्ज किया गया था। बाद में इनको गिरफ्तार भी किया गया था।
बर्खास्त SI में गोपी राम जांगू पुत्र कृष्ण राम जांगू विश्नोई निवासी सिहागो की बेरी जिला बाड़मेर, चंचल पुत्री श्रवण राम बिश्नोई निवासी फिटकासनी जिला जोधपुर, अजय बिश्नोई पुत्र बाबूराम विश्नोई निवासी भवाद, दिनेश कुमार पुत्र गंगाराम विश्नोई निवासी कबुली जिला बाड़मेर, नरेश कुमार पुत्र भैराराम विश्नोई निवासी मालवाड़ा जिला जालौर, प्रियंका पुत्री भागीरथ राम विश्नोई निवासी देवदा जिला जालौर, हरकू / जोगाराम जाट निवासी केरनाड़ा जिला बाड़मेर, सुरेंद्र कुमार पुत्र मोहनलाल बिश्नोई निवासी दांता सरनाऊ जिला जालौर , दिनेश कुमार पुत्र भागीरथ राम विश्नोई निवासी देवड़ा जिला जालौर को राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 19090 और राजस्थान सिविल सेवा 1958 के नियम 19 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तुरंत प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें