राज्यपाल ने सोनार दुर्ग राज प्रासाद संग्रहालय का किया अवलोकन
बताया ऐतिहासिक संकलन का अद्भूत खजाना,श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर के किए दर्शन
जैसलमेर, 7 मार्च। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को सायं सोनार दुर्ग का भ्रमण कर वहां ऐतिहासिक स्थलों एवं राज प्रासाद संग्रहालय का अवलोकन कर वहां प्रदर्शित प्राचीन ऐतिहासिक भीति चित्रों एवं संग्रहित शस्त्रो को यहां का अमूल्य खजाना बताया। उन्होंने दुर्ग में स्थित भाटी वंश के आराध्य देव श्रीलक्ष्मीनाथ जी मंदिर के दर्शन किए।
राज्यपाल ने सोनार दुर्ग से जैसलमेर के विहंगम दृश्य को निहारा और इसकी अनूठी स्थापत्य कला को अद्भूत बताया। उन्होंने कहा कि जैसलमेर आवासीय दुर्ग होने के कारण इसकी एक अलग पहचान है। उन्हांंने यहां की पत्थर की नक्काशी को नजदीकी से निहारा एवं कहा कि सोनार दुर्ग कला एवं वैभव का एक अमूल्य धरोहर है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम, उपखण्ड अधिकारी समक्ष गोयल एवं पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्र सिंह जाम साथ में थे। राज्यपाल का दुर्ग पहुंचने पर हार्दिक अभिनन्दन किया गया।
.jpg)
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें