राजमाता रासेश्वरी राज्यलक्ष्मी जी ने महिला दिवस पर खुशियां बांटी

 राजमाता रासेश्वरी राज्यलक्ष्मी जी  ने महिला दिवस पर खुशियां बांटी





जैसलमेर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व राजघराने की राजमाता ने महारानी रत्नावती स्कूल में बालिकाओं   रही  महिलाओं के बीच पहुंच खुशियां बांटी ,सृष्टि की सृजनकर्ता 'मातृ शक्ति' के सम्मान, स्वाभिमान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं  दी

आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के  अवसर पर राजमाता रासेश्वरी राज्यलक्ष्मी जी ने रानी रत्नावती गर्ल्स स्कूल, कनोई में छात्राओं को मुंह मीठा करवाकर बधाई प्रेषित की।


साथ ही कौशल प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं द्वारा बनाएं गए हस्तशिल्प नमूनों का जायजा लेकर उन्हें सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया।उन्होंने कहा कि  महिला सशक्तीकरण के लिए आवश्यक है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें तथा परिवार, समाज और राष्ट्र का नेतृत्व करें।


टिप्पणियाँ