शिवराज की पत्नी ने दोनों बहुओं के साथ किया डांस:कृषि मंत्री ने दूल्हा-दुल्हन से कहा- जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं
शिवराज की पत्नी ने दोनों बहुओं के साथ किया डांस:कृषि मंत्री ने दूल्हा-दुल्हन से कहा- जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय आज विवाह बंधन में बंध जाएंगे। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आज सुबह 10 बजे से भात की रस्म की जाएगी। कार्तिकेय के मामा पक्ष के लोग भात लेकर आएंगे। लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत आज चौहान परिवार की बहू बनेगी।
मंत्री की पत्नी तिलक और मीठा खिलाकर उनका स्वागत करेगी। इसके बाद नाश्ता और दोपहर में लंच होगा। पैलेस में तीन दिन से शादी के फंक्शन चल रहे हैं।
इससे पहले बुधवार रात को मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान शिवराज ने वर-वधु से कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं।
वहीं बुधवार रात को संगीत प्रोग्राम हुआ, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने भी पत्नी साधना सिंह के साथ डांस किया था। वहीं, साधना सिंह ने अपनी दोनों बहुओं के साथ मेरे घर आई एक नन्ही परी..गाने पर डांस किया। एक कार्यक्रम में शिवराजका उनके समधी अनुपम बंसल ने मुंह मीठा कराया, तो मेहंदी के लिए दूल्हा-दुल्हन राजसी ठाट वाली बग्घी से लॉन में पहुंचे।पैलेस में बंसल परिवार भी बारात के स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है। लांसर लॉन से शाम 4 बजे बारात रवाना होकर बदरी लॉन पहुंचेगी। यहां बंसल परिवार की ओर से दूल्हे का टीका कर मंत्री के परिवार और रिश्तेदारों का स्वागत किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें