जैसलमेर सात समंदर पार से आये विदेशी पावणों ने होली के रंग उड़ाए

 जैसलमेर सात समंदर पार से आये विदेशी पावणों ने होली के रंग उड़ाए 



जैसलमेर में शुक्रवार को धुलंडी के दिन रंगों से सराबोर होकर लोगों ने होली की मस्ती की। फाग के गूंजते गीतों के बीच सभी ने होली के हुड़दंग में भाग लिया। यूरोप, अर्जेंटीना समेत कई देशों से आए सैलानियों ने रंगों के त्योहार में जमकर मस्ती की। विदेशियों ने रंग और गुलाल के साथ एक दूसरे को रंगा और साथ ही स्थानीय लोगों को भी रंगा।

जैसलमेर में सात समंदर पार से आने वाले विदेशी सैलानियों ने भी होली का जमकर लुत्फ उठाया। होली के अवसर पर विदेशी पर्यटकों ने एक-दूसरे पर रंग डाला। धुलंडी के दिन सुबह-सुबह ही विदेशी पर्यटक आने लगे। सभी मिलकर होली का कलर फूल फेस्टिवल मना रहे हैं। लोगों को झूमते-नाचते देखकर सभी को बहुत आनंद आ रहा है। सैलानियों ने सभी को रंग लगाकर हैप्पी होली बोला।

मुख्य बाजार से गुजरते सैलानी होली के रंगों में रंगे लोगों को हैप्पी होली बोलते और एक-दूसरे पर रंगा उड़ाते नजर आए। लोगों ने भी विदेशी सैलानियों को देखकर उनको रंग लगाया और होली की बधाई दी।

जैसलमेर पर छाया होली का खुमार

जैसलमेर में होली त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह जगह लोग एक दूसरे पर रंग डालकर मस्ती के साथ होली का त्योहार मना रहे हैं। सभी ने मिलकर होली के रंगों का आनंद लिया। जगह जगह होली के रंगों में रंगे लोग नजर आ रहे हैं। बच्चे बुड्ढे और जवान सभी मिलकर होली की मस्ती में डूबे हैं।

टिप्पणियाँ