- कवि तेज की 99वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित, कवि तेज के दोहों व भजनों का किया मंचन।

 आजादी के लिए लिखी गई स्वराज बावनी का आज भी मनन करें तो सुराज आने में देर नहीं लगेगी : व्यास


-         कवि तेज की 99वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित, कवि तेज के दोहों व भजनों का किया मंचन।



जैसलमेर की संस्कृति को बचाने व उसे जन-जन तक फैलाने में तेज कवि एक बड़ा नाम है। तेज कवि सिर्फ शाकद्वीपीय ब्राह्मण नहीं बल्कि आजाद भारत की चाह रखने वाले सच्चे हिंदुस्तानी थे। तेज कवि की रचना स्वराज बावनी का निर्माण उन्होंने स्वराज के लिए 52 अनमोल बातों से दिए। लेकिन अब आजादी मिलने के बाद भी यह 52 बाते अतिउपयोगी है। अगर आज भी इन 52 बातों को आत्मसात कर लिया जाएं तो सुराज आने में कोई कमी नहीं रहेगी। आजादी से पहले की स्वराज बावनी को अब सुराज बावनी भी कहे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह उद्गार कवि तेज की 99वीं पुण्यतिथि पर गड़ीसर स्थित शाकद्वीपीय समाज की बगेची में आयोजित कार्यक्रम में राजन व्यास भोपत ने कही। कार्यक्रम में तेज कवि के प्रपोत्र कन्हैया शर्मा रवि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। रवि ने बताया कि किस प्रकार तेज कवि ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया। तेज कवि की अधिकांश कृतियां समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ ही है। इसके साथ ही अधिवक्ता राणीदान सेवक, विमल शर्मा, हरिवल्लभ बोहरा ने भी अपना उद्बोधन दिया।


कार्यक्रम में सबसे पहले तेज कवि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही तेज कवि की कृतियों का भी वाचन किया गया। जिसमें कमल आचार्य, मयंक आचार्य, यश शर्मा, चमन पुरोहित, प्रवीण गोपा, आनंद जगाणी, मुकेश हर्ष व अशोक शर्मा तथा प्रवीण गोपा, संजय सेवक, अशोक सेवक तथा नितिन व्यास ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।


इस दौरान चिंतामण सेवक, राणीदान सेवक, राजेंद्र व्यास भोपत, विमल शर्मा, कमल आचार्य, हरिवल्लभ बोहरा, हरिवल्लभ शर्मा, रमणलाल शर्मा, आनंद जगाणी, मुकेश हर्ष, गिरधर भाटिया, नवल शर्मा, ताराचंद सेवक, भंवरलाल शर्मा, जुगल शर्मा, अशोक शर्मा, शिवशंकर शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, रमेश शर्मा, सुखदेव शर्मा, कमल शर्मा, अश्विनी शर्मा, हितेश जगाणी, रमेश, हरीश, संजय, मनीष, तरूण, गिरीराज, आदर्श व्यास, अनिल व्यास, नितिन व्यास, प्रवीण गोपा, चमन पुरोहित, देवीदान, यश शर्मा, दिनेश शर्मा, योगेश बिस्सा, विनोद जोशी, दिलीप शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, हीराराल, नितिन व्यास पोलजी, ललित शर्मा, आशीष भोजक, क्षितिज शंकर शर्मा, जुगल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, ताराचंद शर्मा, श्रीवल्लभ सेवक, पंकज भाटिया, मयंक आचार्य, नित्यांश व तुषार शर्मा सहित मातृशक्ति में पुष्पा शर्मा, विनिता, मालती, मीनाक्षी, विदुषी, राग, निष्ठा, तृप्ति, भव्या व नंदिनी सहित कई लोग उपस्थित रहे। समापन पर समाज अध्यक्ष महेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। 


टिप्पणियाँ