बरसाने में लट्‌ठमार होली...घूंघट में सखियों ने लट्ठ बरसाए:हुरियारों ने खुद को ढाल से बचाया; मथुरा में 10Km तक भारी भीड़

 बरसाने में लट्‌ठमार होली...घूंघट में सखियों ने लट्ठ बरसाए:हुरियारों ने खुद को ढाल से बचाया; मथुरा में 10Km तक भारी भीड़






चेहरे पर घूंघट...हाथ में लट्‌ठ। ये नजारा रहा...मथुरा के बरसाने में चल रही लट्‌ठमार होली का। यहां शनिवार को 2 घंटे तक राधा बनीं हुरियारिनों ​ने कृष्ण रूपी हुरियारों ​पर जमकर ​​​​​​लट्ठ बरसाए। हुरियारों ने भी गीत गाते हुए ढाल से अपना बचाव किया।

होली खेलने के लिए ये हुरियारे भगवान कृष्ण के गांव नंदगांव से ढाल लेकर 50Km दूर बरसाना पहुंचे। लट्‌ठमार होली के दौरान हेलिकॉप्टर से रंगीली गली के ऊपर फूल बरसाए गए।

बरसाने की वर्ल्ड फेमस होली देखने के लिए देश-विदेश से करीब 10 लाख लोग मथुरा पहुंचे। बरसाने की गलियां एकदम फुल रहीं। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ता रहा।

रंगीली गली की सावित्री कहती हैं- जब हम लोग होली खेलते हैं, तो ऐसा लगता है कि किशोरीजी (राधा) हमारे साथ हैं और ठाकुरजी हमारे सामने बैठे हैं।

सावित्री बताती हैं कि श्रीजी की सखियां ही लट्‌ठमार होली खेलती हैं। यानी बहुएं ही खेल सकती हैं। यहां की कुंवारी लड़कियां लट्‌ठमार होली नहीं खेलतीं। रंगीली गली की बहुएं श्रीजी की तरह अपने ठाकुरजी के लिए सजती हैं। हमारा श्रृंगार ठाकुरजी के नाम का है।

बरसाने में भारी भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। भीड़ को बांटने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई। पुलिस वालों ने मचान बनाकर ऊंचाई से निगरानी की।



टिप्पणियाँ