जैसलमेर में पक्षी अभ्यारण्य स्थापना की संभावना से पर्यटन को लग सकते हे पंख
विश्नोई के जैसलमेर में पक्षी अभ्यारण्य स्थापित करने के बयान के बाद संभावनाएं बढ़ी
चन्दन सिंह भाटी
जैसलमेर पीत पाषाणों से सज्जित किले,हवेलियों ,झरोखों ,रेगिस्तान,लोक कला संस्कृति,लोक जीवन,और परंपराओं ने जैसलमेर पर्यटन को नई ऊंचाइयां दी।।पर्यटन के क्षेत्र में जेसलमेर में एक और बड़ी संभावना बर्ड टूरिज्म को लेकर बनती नजर आ रही है।गत दिनों जैसलमेर प्रवास पर आये जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई ने जैसलमेर में भरतपुर के पक्षी अभ्यारण की तर्ज पर जैसलमेर में भी पक्षी अभ्यारण्य की स्थापना को लेकर दिए बयान के बाद जैसलमेर में बर्ड टूरिज्म को पंख लगने की उम्मीद जगी ,
जेसलमेर वो जिला है जहां परंपरागत पेयजल स्रोत पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जंहा विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का प्रवास निरंतर देखा जा रहा है।।बर्ड टूरिज को लेकर जेसलमेर में असीम संभावनाएं नजर आ रही है।।जरूरत है इसे धरातल पर उतारने की।।दर्जनों किस्म के देशी विदेशी पक्षियों को जेसलमेर की आबोहवा रास आ रही है।।रासला ,देगराय ,लाठी ,पोकरण बडोडा गांव ,पोकरण स्थित तालाबों पर हजारों की तादाद में साइबेरियन क्रेन जिसे स्थानीय भाषा मे कुरजां कहते है कि उपस्थिति आंखों को शकुन देने वाली लगी।अब तक साइबेरियन क्रेन फलोदी के खिंचन गांव के तालाब पर बड़ी तादाद में कई दशकों से प्रवास करती आई है।गत बार जेसलमेर जिले के कोई दर्जन भर तालाबो पर कही अधिक कहीं कम साइबेरियन क्रेनों की उपस्थिति ने सुखद अहसास कराया था ।।इतना ही नही विगत वर्ष वन विभाग द्वारा बर्ड फेयर मनाया गया।।बर्ड फेयर को जिले के करीब 13 गंवाई तालाबो पर पक्षियों की उपस्थित की गणना की गई थी।इन तरह तालाबो पर देशी विदेशी पक्षियों 36 प्रजातियों की उपस्थिति करीब 1545 दर्शायी गई जो सुखद अहसास कराती है।इस दौरान जिले में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की तादाद लगातार बढ़ने से वन्य जीव प्रेमी उत्साहित हैं
जिले में सेकड़ो की तादाद में तालाब है ,इन तालाबो पर भी अच्छी खासी तादाद में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी देखे जा सकते है।।ऐसे तालाबो को चिन्हित कर बर्ड टूरिज्म सर्किट बनाने की दरकार है ताकि पक्षी प्रेमी लोग यहां तक पहुंच सके।।बर्ड टूरिज्म के विकास की यहां असीम संभावनाएं है।विभिन प्रजातियों के पक्षियों की उपस्थिति को लेकर वन्य जीव प्रेमी खासे उत्साहित है। पहली बार फरवरी 2020 आयोजित बर्ड फेयर से चोंकाने वाली किंतु सुखद स्थति पक्षियों की सामने आई थी।जिला प्रशासन,पर्यटन विभाग और वन विभाग (वाइल्ड लाइफ) को मिलकर बर्ड टूरिज्म की संभावना तलाशने के साथ इसके विकास की योजना बनानी चाहिए।।
पिछले दिनों जेसलमेर प्रवास पर आए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर पक्षी प्रेमी आईएएस डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने भी जैसलमेर में बर्ड टूरिज्म क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता बताई थी।।उन्होंने बातचीत में बताया था कि जेसलमेर के विभिन्न जलाशयों पर विभिन प्रजाति की पक्षियों की उपस्थिति सुखद अहसास कराती है।ऐसे में लोगो को बर्ड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए।।
ये प्रजातियां पक्षियों की मिली
जिले के तालाबों पर बार हैडेड गोस, ब्लैक विंग्स स्टील्ट, कैटल एग्रेट, कॉमन कूट, कॉमन ग्रीनसेंक, कॉमन रेडसेंक, कॉमन सेंडपाइपर, कॉमन सेलडक, कॉमन स्नाइप, कॉमन टील, डलमैटीन पेलीकन, डेमोसेले क्रेन, यूरेशियन विगन, फेरूगिनयस डक, गडवॉल, ग्रागेनी, ग्रीन सेंडपाइपर, ग्रे हेरोन, ग्रेलेग गूस, इंडियन पॉन्ड हेरोन, यूटल कॉरमोरेंट, लिटल एग्रेट, लिटल ग्रेब, लिटल रिंगर प्लॉवर, लिटल स्टींट, मैलार्ड, नॉर्थेन पिनटेल, नॉर्थेन शॉवलर, रेड क्रेसटेड पोचार्ड, रेड नेप्ड बिड्स, रेड वेटल्ड लैपिंग, रिवर टर्न, वाइट ब्रेस्टेड किंगफिशर व येलो वाटल्ड लैपिंग प्रजाति के पक्षी विचरण करते देखे गए है।
पर्यटन को बढ़ा सकते हैं प्रवासी पक्षी
जैसलमेर विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है। ऐसे में जैसलमेर आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए सार्थक प्रयास किए जाए तो यह प्रवासी पक्षी जैसलमेर आने वाले सैलानियों के लिए नई टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सकते है। इसके साथ ही प्रवासी पक्षियों के लिए विभिन्न तालाबों पर भी विकास कार्य करवाकर उन्हें सुलभ करवाया जा सकता है। जिससे यहां आने वाले प्रवासी पक्षी भी स्वच्छंद विचरण कर सके। जिससे जैसलमेर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।
जैसलमेर प्रवासी पक्षियों का पसंदीदा स्थान |
वन्य जीवप्रेमी सुमेरसिंह भाटी सांवता का कहना हे की प्रवासी पक्षियों का सबसे पसंदीदा स्थान बन चुका है जैसलमेर । आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सर्दियाें के दिनों में प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा रहता है।शांत इलाका होने से प्रवासी पक्षी सर्दियों के दिनों में इस क्षेत्र में विचरण करने पहुंचते है।देगराय ओरण में चालीस से अधिक प्रजाति के पक्षी मिल जायेंगे,प्रवासी पक्षियों की अच्छी खासी तादाद रहती हैं ,रासला और लाठी के तालाबों पर विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पक्षी विचरण करते मिल जायेंगे।जैसलमेर में पक्षी अभ्यारण्य बनता हे तो जैसलमेर के पर्यटन को अधिक विकसित करने में मदद मिलेगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें