रविवार, 24 मई 2020

बाड़मेर अब तक 1320 वाहन जब्त,७९४४ केचलन ,नियम उल्लंघन में 1034 गिरफ्तार

बाड़मेर अब तक 1320 वाहन जब्त,७९४४ केचलन ,नियम उल्लंघन में 1034  गिरफ्तार

बाड़मेर जिले में कोरोना महामारी के दौरान लागू लॉकडाउन के नियमों की पालना नहीं करने वाले लोगों से पुलिस सख्ताई से निपट रही है। घरों में रहने को लेकर बार-बार आगाह करने के बावजूद लोग बिना काम के सड़कों पर निकले। वहीं होम क्वारेंटाइन में भेजे गए प्रवासियों ने गाइडलाइन की पालना नहीं की। अब तक पुलिस ने बिना काम घूमते हुए 1320 लोगों को पकड़ा। वहीं 14 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में लॉकडाउन लागू होने के बाद लोगों को अपने घरों में रहने की अपील गई। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर नियमों की पालना नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जिलेभर में अभियान चलाकर 7944 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं बिना काम सड़कों पर घूमते 1320 वाहनों को जब्त किया गया। इसके साथ बिना मास्क लगाए 261 जनों को पकड़ने के साथ 52 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। लॉकडाउन में 28 सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं करने पर 28 के खिलाफ कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं होम क्वारेंटाइन करने के बाद उल्लंघन करने पर 7 के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। वहीं 65 लोगों को होम से सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया। इसके अलावा बिना मास्क लगाए दुकानों पर सामन बेचते 47 व्यापारी मिले। जुर्माना वसूलने के साथ मास्क लगाने के लिए पाबंद किया गया।

आमजन से घर पर रहने की पुलिस की अपील

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखते हुए पुलिस ने आमजन से घरों में रहने की अपील की है। कोरोना रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करने के साथ लाॅकडाउन की सख्ताई से पालना की जाए। होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों से सावधानी रखने का आह्वान किया है। इसकी पालना नहीं करने पर सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर शिफ्ट करने की चेतावनी भी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें