शनिवार, 25 अप्रैल 2020

जैसलमेर - सिविल डिफेंस फायर वाहन ने दो जगह आग पर पाया काबू

जैसलमेर - सिविल डिफेंस फायर वाहन ने दो जगह आग पर पाया काबू

जैसलमेर, 25 अप्रेल/ सिविल डिफेंस फायर वाहन ने दो स्थानों पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। शनिवार को प्रातः 4 बजे जैसलमेर जिले के सम के पास नीबा गांव में चारा गाड़ी में आग लग जाने की सूचना पाते ही सिविल डिफेंस का फायर वाहन मौके पर पहुंचा और वाहनचालक गायड़सिंह, फायरमैन श्रवण सिंह, देवीसिंह ने आग बुझायी।

यह जानकारी देते हुए सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डन गजेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि  इसी प्रकार प्रातः 11 बजे जैसलमेर शहर की आर.पी. कॉलोनी में कबाड़ी की दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस का फायर वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें