मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

जैसलमेर ,31 वाॅ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह का शुम्भारभ

जैसलमेर ,31 वाॅ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह का शुम्भारभ
जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर डाॅ0 किरन कंग सिद्वू की पहल 
यातायात दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतू दुर्घटना सम्भावित स्थानांे पर लगाये जावेगें साईन बोर्ड ,वाहन चालकों को किया जावेगा जागरूक

जैसलमेर सडक दुर्घटनाओं के कारण आये दिन कई लोगों की अकारण मृत्यु कारित होती है एवं कई लोग घायल होते है। उक्त दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक बनाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ0 किरन कंग सिद्वू की पहल पर दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर साईन बोर्ड लगाकर वाहन चालको को दुर्घटनाओ से बचाव के लिए आगाह किया जावेगा इसी कडी में आज दिंनाक 04.02.2020 को पोकरण रामदेवरा तिराहा पर एक बडा साईन बोर्ड लगाया गया इस दौरान सुरेन्द्र कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पोकरण, दलपतसिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना रामदेवरा तथा जिला स्पेशल टीम प्रभारी कान्तासिंह निपु व प्रभारी यातायात शाखा पोकरण सवाईसिंह सउनि एवं यातायात कर्मी भी उपस्थित रहे।
अन्य भी दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर भी साईन बांेर्ड लगाये जाकर वाहन चालको को जागरूक किया जाकर दुर्घटनाओ की रोकथाम के प्रभावी प्रयास किये जाकर होने वाली दुर्घटनाओ पर अकंुश लगाया जावेगा।

31 वाॅ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह का शुम्भारभ

 राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह अभियान

सडक सुरक्षा अभियान के तहत जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर टेक्सी चालको को दी यातायात नियमों की जानकारी
  सडक दुर्घटनाओं के कारण आये दिन कई लोगों की मृत्यु कारित होती है एवं कई लोग घायल होते है। उक्त दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक बनाने हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डाॅ. किरन कंग सिधू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर राकेश बैरवा के सुपरविजन में दिनंाक 04.02.2020 से 10.02.2020 तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में थाना स्तर एवं यातायात शाखाओं द्वारा आये दिन जिन कारणों से ज्यादा दुर्घटनाऐं होती है जैसे तेजगति से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, क्षमता से अधिक वाहन में सवारी एवं माल भरना, वाहन चलाते वक्त मोबाईल का उपयोग करना आदि के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जावेगी तथा उनको समझाईश भी की जायेगी।
उक्त अभियान के तहत आमजन को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जावेगी। जिसके तहत आज दिनंाक 04.02.2020 को हनूमान चैराहा पर जिला कलक्टर नमित मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर राकेश बैरवा एवं प्रभारी यातायात जैसलमेर के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी हेतू रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा टेक्सी चालको एवं अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।  इस दौरान यातायात शाखा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें