रविवार, 1 दिसंबर 2019

फतेहाबाद / घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने रेड कर 6 महिलाओं और 4 पुरुषों को पकड़ा

फतेहाबाद / घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने रेड कर 6 महिलाओं और 4 पुरुषों को पकड़ा
रेड में पकड़ी गई महिलाएं।

फतेहाबाद. रतिया में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शुक्रवार रात को एक घर में रेड कर 6 महिलाओं और 4 पुरुषों को पकड़ा है। पकड़ी गई महिलाएं आसाम, पश्चिम बंगाल और पंजाब की बताई जा रही हैं। पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर लिया है।


डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फतेहाबाद रोड पर नहर के पास बने एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस रेड में यहां 6 महिलाएं और 4 पुरुष मिले। पुलिस ने सभी पर वेश्यावृति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें