बुधवार, 4 दिसंबर 2019

जैसलमेर जिले के 04 सहायक उप निरीक्षक पुलिस हुए उप निरीक्षक पुलिस पद पर पदौन्‍नत

जैसलमेर जिले के 04 सहायक उप निरीक्षक पुलिस हुए उप निरीक्षक पुलिस पद पर पदौन्‍नत

जैसलमेर  जिला पुलिस में 04 सहायक उप निरीक्षक पुलिस केवलदास, मोहनसिंह, चनणाराम एवं मगाराम उप निरीक्षक पुलिस पुलिस के पद पर पदौन्नत होने के उपलक्ष पर जिसके लिए पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डाॅ. किरन कंग सिधू एवं जिला पुलिस की ओर बहुत-बहुत बधाई ओर उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इसी उपलक्ष पर आज दिनांक 04.12.2019 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर राकेश बैरवा द्वारा चारों उप निरीक्षक पुलिस को अपने कार्यालय में पदौन्नत होने की बधाई दी ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
ज्ञात रहे कि 04 उप निरीक्षक पुलिस जोकि कानिस्टेबल के पद पर जिला पुलिस जैसलमेर में पदस्थापित हुए थे तथा लगातार कडी मेहनत एवं लगन से पहले कानिस्टेबल से हैड कानिस्टेबल, हैड कानिस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक पुलिस ओर अब सहायक उप निरीक्षक पुलिस से उप निरीक्षक पुलिस पर पदौन्नत हुए है। जिन्हे नियमानुसार आगे अन्य जिलों में अपनी सेवा देनी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें