शनिवार, 16 नवंबर 2019

बाड़मेर बायतु थाने में शुक्रवार को एक किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।

बाड़मेर बायतु थाने में शुक्रवार को एक किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।

बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र के अकदड़ा गांव में एक किशोरी के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं ,पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने बायतु थाने में रिपाेर्ट पेश कर बताया कि 12 नवंबर को वह अपने पीहर गई हुई थी और उसका पति काम से बाहर गया था। घर में उनकी पुत्री अकेली थी। इसी दौरान शाम को पूराराम निवासी बोड़वा उनके घर गया और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। उसी रात को करीबन 12 बजे पूराराम के भाणेज दौलाराम निवासी अकदड़ा ने उनके घर मे अनधिकृत रूप से प्रवेश कर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर रात में तीन बार उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें