मंगलवार, 26 नवंबर 2019

शादी में दुल्हन की हरकत देख वर पक्ष रह गया दंग, जानें फिर क्या हुआ

शादी में दुल्हन की हरकत देख वर पक्ष रह गया दंग, जानें फिर क्या हुआ

bride jpg
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के चकिया इलाके में रविवार रात एक शादी समारोह में खलल पड़ गया। दुल्हन ने बिना देखे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया और मंडप से उठकर खड़ी हो गई। लड़की की हरकत देख जहां वर पक्ष दंग रह गया वहीं वधू पक्ष के पैरों के तले जमीन खिसक गई।

बारात में सजधज कर आए बाराती और घराती समझ नहीं पा रहे थे कि रुकें कि जाएं। दोनों पक्षों में माहौल गरमाता देख किसी ने खुल्दाबाद थाने में फोन कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने तक मामला शांत हो गया था।

बिल्डर पिता बोला, सड़क छाप नेता हो, बेटी को भूल जाओ, नहीं तो...

खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया की वर पक्ष चौफटका का और लड़की कौशाम्बी के पूरामुफ्ती की रहने वाली है। उसे यह कह कर लाया गया था कि लड़का दिखाने चल रहे हैं। लेकिन यहां लाकर उस पर शादी करने का दबाव बनाया गया और मंडप में बैठा दिया गया।

लड़का उसे पसंद नहीं आया और लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के शादी से इनकार करने के बाद माहौल खराब हो गया। दोनों पक्षों में विवाद की स्थित पैदा होने लगी थी। लड़की के घरवाले उस पर दबाव बनाने लगे थे। लेकिन लड़की ने अपने फैसले पर अड़ी रही। आखिरकार दोनों पक्षों ने शादी रोक दी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें