रविवार, 3 नवंबर 2019

जैसलमेर चित्रा सिंह ने शहीदों के घर पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित किए

जैसलमेर चित्रा सिंह ने शहीदों के घर पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित किए

जैसलमेर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी चित्रा सिंह ने जेसलमेर पहुंच गत दिनों शहीद हुए राजेन्द्र सिंह भाटी के घर पहुंच शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित  की।चित्रा सिंह ने शहीद की वीरांगना से मिलकर सांत्वना दी तथा उनके परिजनों को ढांढस बंधवाया।।चित्रा सिंह रविवार को दिल्ली से जेसलमेर पहुंच सीधे मोहनगढ़ राजेन्द्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात भूतपूर्व सैनिकों द्वारा बैरिशाल सिंह की ढाणी अर्जना मोहनगढ़ में आयोजित शहीदों के सम्मान कर्र्यक्रम में शामिल हुए।।उन्होंने शहीद की शहादत को नमन किया।शहीद की वीरांगना को सम्मानित किया।।।इससे पूर्व चित्रा सिंह  ने कर्र्यक्रम में उपस्थित बालेसर के शहीद के परिजनों का भी सम्मान किया।कर्र्यक्रम में क्षेत्र के शहीदों के परिजन शामिल हुए।।सभी शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया।कर्र्यक्रम को संबोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा कि राजेन्द्र सिंह ने अपने क्षात्र धर्म का पालन करते हुए राष्ट्र रक्षा करते वीरगति को प्राप्त हुए।राजेन्द्र सिंह की शहादत पर हमें गर्व है।।युवाओ को राजेन्द्र सिंह की शहादत से प्रेरणा लेकर देश सेवा से जुड़ने के लिए अधिक से अधिक सेना में सेवाए देनी चाहिए।।उनके साथ भँबर सिंह साधना थे।।भूतपूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में चित्रा सिंह खासतौर से सम्मिलित हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें