मंगलवार, 19 नवंबर 2019

राजस्थान / 49 नगर पालिकाओं के लिए मतगणना जारी, आमेट नगर पालिका की 25 सीटों में कांग्रेस 17 पर विजयी

राजस्थान / 49 नगर पालिकाओं के लिए मतगणना जारी, आमेट नगर पालिका की 25 सीटों में कांग्रेस 17 पर विजयी

टोंक में मतगणना करते अधिकारी।

16 नवंबर को हुई थी वोटिंग, 76.28 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया था
सदस्य पदों के मैदान में 7942 उम्मीदवार, इनमें से 2832 महिलाएं
जयपुर.  राजस्थान में मंगलवार को 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। इनमें पिछले दिनों नवगठित 6 नगर पालिकाएं भी हैं। नगर पालिकाओं के लिए 16 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें 76.28 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया था। प्रशासन ने मतणना की सभी  तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चुनाव अपडेट्स।

बीकानेर नगर निगम की 80 सीटों में से कांग्रेस 30 पर जीती। भाजपा को मिली 38 सीटें। निर्दलीय 11 सीटों पर विजयी। बीएसपी ने हासिल की 1 सीट।
जालौर जिले की भीनमाल नगर पालिका की 40 सीटों में से कांग्रेस ने 14 पर जीत हासिल की। भाजपा 18 सीटों पर जीती। वहीं 8 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे।
जैसलमेर की 45 सीटों में से कांग्रेस ने 21 पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा के खाते में 20 सीटें रहीं। साथ ही 4 सीटों पर निर्दलीय जीते।
भिवाड़ी नगर परिषद की 65 सीटों में से कांग्रेस ने 23 और भाजपा ने 23 सीटों पर कब्जा किया। वहीं निर्दलीय 12 और बीएसपी 2 सीटों पर विजयी रही।
गंगानगर नगर परिषद की 65 सीटों में से भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 19 और निर्दलीय ने 22 सीटों पर जीत हासिल की।
चूरू नगर परिषद की 60 सीटों में से कांग्रेस ने 36 पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा 17 और निर्दलीय 7 सीटों पर विजयी रहे।
भरतपुर नगर निगम की 65 सीटों में से निर्दलीयों ने 22 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को भी 22 सीटे मिली हैं। इसके अलावा कांग्रेस 18 और बसपा ने 3 सीटें हासिल की।
दौसा की महुवा नगर पालिका की 25 सीटों पर निर्दलीय 13, कांग्रेस 8 और भाजपा 4 सीटों पर विजयी रही।
राजगढ़ नगर पालिका की 40 सीटों में कांग्रेस 15, भाजपा 11, बीएसपी 7 और निर्दलीय 7 पर विजयी रहे।
अलवर की थानागाजी नगर पालिका के 25 वार्डों में से कांग्रेस 10, भाजपा 9, निर्दलीय 6 सीटों पर विजयी रहे।
सीकर नगर परिषद की कुल 65 वार्डो में से 37 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं भाजपा 18, माकपा 1 और निर्दलीय ने 9 पर जीत हासिल की।
छबड़ा की 35 सीटों में से कांग्रेस ने 15 पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा 8, बीएसपी 2 और निर्दलीय 10 सीटों पर जीत हासिल की।
राजसमंद की आमेट नगर पालिका की 25 सीटों में से कांग्रेस ने 17 और भाजपा ने 8 पर अपना कब्जा किया।
हनुमानगढ़ में पहले राउंड की वोटिंग के बाद 60 वार्डों में से 36 पर कांग्रेस और 18 पर भाजपा ने जीत हासिल की। 6 निर्दलीयों ने बाजी मारी।
पुष्कर के 25 वार्डों में से कांग्रेस ने 9 पर जीत हालिस की है। वहीं भाजपा ने 14 पर जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय के खाते में गई।
रावतभाटा नगर पालिका चुनाव की 40 सीटों में से कांग्रेस 26 पर विजयी रही। वहीं भाजपा के खाते में 11 सीटें आईं। निर्दलीय 2 पर जीते।
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने उम्मीदवारों को अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। जोधपुर, अलवर, नागौर सहित पूरे प्रदेश में पार्षद प्रत्याशियों को होटल, रिजार्ट और फार्म हाउस में ठहराए जाने की सूचना है।

इसके साथ ही, प्रत्याशियों के मोबाइल बंद करा दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों को 19 नवंबर तक के लिए होटल-रिसॉर्ट व फार्म हाउस में पहुंचाए जाने की सूचना है। खबर है कि जोधपुर के प्रत्याशियों को पाली और जैसलमेर में रखा है।

ईवीएम से हुई वोटिंग
इस चुनाव में मल्टी पोस्ट सिंगल वोट और एमके 4 और एमके 5 ईवीएम मशीनें काम में ली गईं थी। प्रदेश में 24 जिलों के अलग-अलग निकाय क्षेत्रों में ये चुनाव हुए।

कुल 7942 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सदस्य पदों के चुनाव में कुल 7942 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 2832 महिलाएं, 5109 पुरुष और हनुमानगढ़ से एक तृतीय लिंग प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। गौरतलब है प्रदेश के

14 वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निकायों के सदस्य बन गए हैं।

महापौर और उप महापौर के चुनाव 27 नवंबर को
वहीं, उपमहापौर/उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान 27 नवंबर, बुधवार को होगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें