शनिवार, 26 अक्तूबर 2019

जैसलमेर,*अपने भाईयों के साथ त्यौहार मनाने आया हूं : कैलाश चौधरी*

जैसलमेर,*अपने भाईयों के साथ त्यौहार मनाने आया हूं : कैलाश चौधरी*

*भारत-पाक सीमा पर केंद्रीय मंत्री ने सैनिकों के साथ मनाई दीवाली*

जैसलमेर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित मीठड़ाऊ गांव में बीएसएफ जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और बॉर्डर का जायजा लिया। इस दौरान दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने सैनिकों के देश के प्रति त्याग और समर्पण की सराहना की। चौधरी ने जवानों को मिठाई खिलाकर कहा कि जवानों के शौर्य से ही भारत की सीमाएं सुरक्षित है और देशवासी सुख-चैन का जीवन जी पाते है। इस लिहाज से सीमावर्ती आमजन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे सैनिकों की हौसला अफजाई करते हुए  देशविरोधी गतिविधियों को रोकने में उनका सहयोग करें।

तहसील स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन : सीमाजन कल्याण समिति की ओर से म्याजलार गांव में शनिवार को तहसील स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी रहे। चौधरी ने कहा कि खेलने से टीम भावना एवं अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद को अनिवार्य बताते हुए इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

गांधी संकल्प यात्रा हुई सम्पन्न
केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र की गांधी संकल्प यात्रा शनिवार को सुबह सच्चानाथ जी मठ से रवाना होकर शाम को ख्याला मठ पहुंची। केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने इस यात्रा में भाग लिया एवं आमजन के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें