बुधवार, 4 सितंबर 2019

रामदेवरा मेले में क्षेत्रीय लोकसम्पर्क ब्यूरो, जोधपुर का जनचेतना कार्यक्रम आयोजित

रामदेवरा मेले में क्षेत्रीय लोकसम्पर्क ब्यूरो, जोधपुर का जनचेतना कार्यक्रम आयोजित
नियमित व्यायाम है स्वस्थ जीवन का राजः अनुराग पाण्डेय

       रामदेवरा, 19 सितंबर 2019, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोकसम्पर्क ब्यूरो, जोधपुर ने जैसलमेर जिले में हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रामदेवरा मेले में जनचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जोधपुर संभाग के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से सरकारी अभियानों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
       पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र सरकार ने ‘फिट इंडिया‘ अभियान की शुरुआत की है जिसका उददेश्य लोगों को नियमित व्यायाम और बेहतर दिनचर्या की ओर ले जाना है ताकि देश के लोग बीमारियों से दूर रहें और खून पसीने की कमाई बेवजह इलाज पर खर्च नहीं हो।
       रामाधणी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, हरीपुरा धाम एवं ग्राम पंचायत, रामदेवरा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने जल संरक्षण, साक्षरता, एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा स्वच्छ भारत अभियान के बारे में विस्तार से बात की।
        इस कार्यक्रम में लोगों के लिए मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई और विजेताओं को इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।
         ट्रस्ट के प्रमुख मोहनलाल सैनी ने इस मौके पर लोगों से स्वच्छ भारत अभियान में बढचढकर हिस्सा लेने और अपना घर, गांव और शहर सबमें साफ सफाई रखने में अपना योगदान देने की पैरवी की।
         इस मौके पर ट्रस्ट के भंडारा प्रधान शिवदान सिंह, समाजसेवी निहाल सिंह सैनी सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें