बुधवार, 11 सितंबर 2019

राजस्थान के तीन मंत्रियों ने रवाना की गांधी संदेश यात्रा* *प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद,ऊर्जामंत्री बी डी कल्ला,शिक्षामंत्री भँवर सिंह भाटी*

राजस्थान के तीन मंत्रियों ने रवाना की गांधी संदेश यात्रा*

*प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद,ऊर्जामंत्री बी डी कल्ला,शिक्षामंत्री भँवर सिंह भाटी*

 बीकानेर। राजस्थान के तीन मंत्रियों ने बुधवार को संभाग मुख्यालय पर गांधी संदेश यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवरसिंह भाटी ने रेलवे ग्राऊण्ड में हजारों की संख्या में मौजूद विद्यार्थी, अध्यापक, एनसीसी, स्काउट गाइड, कोच, खिलाड़ी, गणमान्यजनों व आम नागरिकों की मौजूदगी में पूज्य बापू को आदर्श मानते हुए भारत के संविधान को साक्षी रखते हुए गांधीजी के सिद्धांतों के अनुसरण की शपथ भी दिलवायी गयी। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी के संदेश देती ये यात्रा गांधी पार्क में समाप्त हुई। महात्मा गांधी को समर्पित इस तीन दिवसीय आयोजन के जिला संयोजक संजय आचार्य ने बताया कि यात्रा में बहुत सुंदर व आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गयीं। यात्रा रेलवे स्टेडियम, बोथरा कॉम्प्लेक्स, प्रेमजी प्वॉइंट, महात्मा गांधी मार्ग, रतनबिहारी पार्क, पब्लिक पार्क होती हुई गांधी पार्क पहुंची। इस मौके पर मंत्री कल्ला ने कहा कि गांधीजी ने आज ही के दिन सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि महात्मा गांधी ने बिना हथियार के देश को आजादी दिलाई। मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूरे प्रदेश में महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित कर, आज की पीढ़ी को महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जानने का अवसर दिया है। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुशीला सींवर, यशपाल गहलोत, महेन्द्र गहलोत, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, डॉ बिठ्ठल बिस्सा, जियाउर रहमान आरिफ , हारूण राठौड़, डा मिर्जा हैदर बैग, आनन्द जोशी, कमल कल्ला, सुनीता गौड़, अनिल कल्ला, आनंद सिंह सोढ़ा, राजकुमार किराडू, उपायुक्त नगर निगम अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए.एच.गौरी, एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल सिंह, उप खण्ड अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा, सह संयोजक गांधी जयन्ती जाकिर हुसैन, डा. राजेंद्र पुरोहित, डा अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षद एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन संजय पुरोहित एवं ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें