शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

बाड़मेर स्मैक जैसे नशीले पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

बाड़मेर   स्मैक जैसे नशीले पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया



बाड़मेर | सदर थाना पुलिस ने स्मैक जैसे नशीले पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थ को एमवीएम भी कहते हैं। इसे गुटखा के साथ मिलाकर नशा किया जाता है।
सदर थाना सब इंस्पेक्टर सुमन चौधरी, एएसआई सोनाराम मय टीम ने दबिश देकर रीको इंडस्ट्रीयल एरिया से दो लोगों को 50 ग्राम स्मैक जैसे नशीले पदार्थ के साथ सुरेश कुमार व संजना राम निवासी सांचोर को गिरफ्तार किया है। धोरीमन्ना, गुड़ामालानी क्षेत्र में इस एमवीएम नशीले पदार्थ का सेवन कुछ वर्षों से शुरू हुआ है। प्रदेश में पहली बार एमवीएम का मामला सदर थाना पुलिस ने बनाया है। मुंबई से एमवीएम की तस्करी कर सरहदी बाड़मेर जिले में युवाओं को सप्लाई किया जाता है। युवा इसके नशे के शिकार होकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हंै। ऐसे में पुलिस ने पहली बार इस तरह के नशीले पदार्थ का केस बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें