गुरुवार, 12 सितंबर 2019

जैसलमेर भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ हिंगलाज महोत्सव का आगाज खत्री समाज की शोभा यात्रा में उमड़े समाजबन्धू

 जैसलमेर भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ हिंगलाज महोत्सव का आगाज
खत्री समाज की शोभा यात्रा में उमड़े समाजबन्धू

जैसलमेर! श्री ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज, जैसलमेर द्वारा बुधवार को प्रातः 9 बजे मनोरम झांकियों एवं कलष लिए महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हिंगलाज महोत्सव का शुभारम्भ शोभा यात्रा के साथ किया गया। शोभा यात्रा हनुमान चैराहे से रवाना हुई जो मुख्य बाजार, गोपा चैक एवं आसनी रोड़ से होते हुए हिंगलाज मन्दिर गांधी काॅलोनी पहुंची। शोभा यात्रा की अगुवाई घोड़ों तथा ऊठों पर चढ़े समाजबन्धुओं ने की तथा पीछे मंगल कलष के साथ महिलाएं एवं बालिकायें थी। शोभा यात्रा में देवी देवताओं की मनोरम झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। जोधपुर से आई आॅक्रेस्ट्रा पार्टी एवं गायकों द्वारा मां हिंगलाज के मनोरम भजनों का गायन किया गया। शोभा यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया तथा अल्पाहार एवं जलपान भी करवाया गया। विषाल शोभा यात्रा में पूरे जैसलमेर जिले के तथा अन्य स्थानों से पधारें मेहमानों ने भी सिरकत की तथा समाज की एकजुटता का परिचय दिया। शोभा यात्रा की सफलत का पूरा श्रेय एकता मण्डल एवं हिंगलाज मण्डल के कार्यकर्ताओं का रहा जिन्हें अपनी पूरी मेहनत से इस विषाल शोभा यात्रा को सम्पन्न करवाया। शोभा यात्रा के हिंगलाज मन्दिर पहुंचने पर मन्दिर परिसर में महाआरती एवं पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात् समाज भवन में पधारे सभी समाजबन्धुओं ने अल्पाहार किया।
हिंगलाज महोत्सव के शुभारम्भ के साथ ही सभी समाजबन्धुओं ने लौद्रवा स्थित मां हिंगलाज मन्दिर के मेला प्रांगण में प्रस्थान किया। लौद्रवा में मां हिंगलाज का पुरातन मन्दिर हैं जहां दषकों से ब्रह्मक्षत्रिय समाज द्वारा मेले का आयोजन किया जाता रहा हैं। समाज अध्यक्ष रमेष दड़ा ने सभी समाजबन्धुओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला अबजाही करते हुए कहा किए ऐसे आयोजनों को इसी तरह धूमधाम से बनाया जाये इसलिए पूरी लगन और मेहनत से लगे रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें