सोमवार, 16 सितंबर 2019

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले मुख्यमंत्री अशोक गहलौत पहुंचे धौलपुर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले मुख्यमंत्री अशोक गहलौत पहुंचे धौलपुर


।पुलिस लाइन में जिले के अधिकारियों ने की उनकी अगवानी।पुलिस लाइन में ही सीएम गहलौत ने अधिकारियों के साथ की बैठक।जिले के बाढ़ प्रभावित गांव की स्थिति का किया का किया हवाई सर्वेक्षण।
  मुख्यमंत्री अशोक गहलौत आज राज्य के कोटा ,झालावाड़, बूंदी का दौरा करने के बाद हेलीकॉप्टर से धौलपुर पहुंचे।पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपेड पर प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार सहित सम्भागीय आयुक्त डीआईजी जिला कलेक्टर नेहा गिरी और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने उनकी अगवानी की।
    पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चम्बल नदी में उफान के कारण उतपन्न बाढ़ के हालातों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री अशोक गहलौत पुलिस लाइन से निकलकर चम्बल नदी पर पहुंचे और राजघाट से चम्बल के बेग का जायजा लिया। जलदाय विभाग के कार्यालय की छत से उन्होंने चम्बल को निहारा।
  इस दौरान पत्रकारों ने बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान के 4 जिले कोटा बूंदी झालावाड़ सहित धौलपुर बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं लेकिन स्थिति काबू में है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारियां कर ली है और वही पानी की चपेट में आए निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर प्रशासन के द्वारा अस्थाई कैंपों में रहने की व्यवस्था की गई है और जिला प्रशासन हर पल चम्बल किनारे बसे गांवों पर नजर बनाए हुए है। जहां आवश्यकता होगी वहाँ और सहायता पहुचाई जाएगी।
   इस दौरान सीएम अशोक गहलौत की सादगी देखने को मिली, उन्होंने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इनकार कर दिया।सीएम के साथ मंत्री शांति धारीवाल और भवरलाल मेघवाल साथ थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें