बुधवार, 18 सितंबर 2019

वसुन्धरा राजे ने जानी बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा सहायता के लिए जुटाये 55 लाख

 वसुन्धरा राजे ने जानी बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा
सहायता के लिए जुटाये 55 लाख  
———————————————-
     

झालावाड़/जयपुर,18 सितंबर।पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बुधवार को झालावाड़ जिले के बाढ़ प्रभावित इलाक़े का दौरा किया।श्रीमती राजे की पहल पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने 55 लाख रुपये भी इकट्ठे किये जिनसे चौमहला, गंगधार और सुनेल क्षेत्र के बाढ़पीड़ित व्यक्तियों की सहायता की जायेगी।
     पूर्व सीएम बुधवार को धौलपुर से हेलिकॉप्टर में सवार हो कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए रवाना हुई। उन्होंने सबसे पहले धौलपुर जिले के राजाखेड़ा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया।उसके बाद वे झालावाड़ जिले के चौमहला क़स्बे पहुँची जहाँ वे सड़क मार्ग से पीपाखेडी,बोरखेडी और नदी किनारे बसी गंगाधार की निचली बस्ती में गई। वहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की तकलीफ़ जानी और उन्हें यथासम्भव सहायता का आश्वासन दिया।चौमहला से वे हेलिकाप्टर से सुनेल पहुँची।वहाँ से वे सड़क मार्ग से अकोदिया,अरनिया और झीकडिया गाँव पहुँची जहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुनी और उन्हें यथा सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।उसके बाद श्रीमती राजे सुनेल से हवाईमार्ग द्वारा धोलपुर पहुँची।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें