बुधवार, 25 सितंबर 2019

राजस्थान / पोरबंदर से राजघाट के लिए निकले 500 जवानों के साथ केंद्र मंत्री मेघवाल ने चलाई साइकिल

राजस्थान / पोरबंदर से राजघाट के लिए निकले 500 जवानों के साथ केंद्र मंत्री मेघवाल ने चलाई साइकिल

Arjun ram Meghwal cycle rally with 500 soldiers in bikaner
बीकानेर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 500 जवान गुजरात के पोरबंदर से राजघाट के लिए साइकिल रैली पर निकले हैं। जो दो दिन पहले बीकानेर पहुंचे थे। जिसके बाद आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उन्हे हरी झंडी दिखाकर बीकानेर से राजघाट के लिए रवाना किया। इस दौरान मेघवान ने जवानों के साथ कुछ दूर तक साइकिल रैली में भी शामिल हुए। उन्होंने भी साइकिल चलाकर जवानों का हौंसला बढ़ाया।

दरअसल, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 500 जवान अहिंसा, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति का संदेश लेकर पोरबंदर से राजघाट तक रैली निकाल रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग शहरों में रैली का स्वागत किया गया। बीकानेर में भी रैली का जोर शोर से स्वागत किया गया। वहीं आज केंद्र मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ कई अधिकारी और आर्मी के अफसर भी मौजूद रहे। 

मंत्री जी ने कहा कि साइकिल चालकों के दो अक्टूबर को नई दिल्ली में राजघाट पर पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर मंत्री ने राष्ट्र के प्रति सशस्त्र बलों के समर्पण की भी सराहना की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें