सोमवार, 30 सितंबर 2019

बनासकांठा/(गुजरात)/*बस खाई मे गिरी 21 यात्रियों की मौत ,50 घायल*

बनासकांठा/(गुजरात)/*बस खाई मे गिरी 21 यात्रियों की मौत ,50 घायल*

बनासकांठा/(गुजरात)/ गुजरात के बनासकांठा में बड़ा बस हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। ऐसी खबरें है कि कई लोग अभी भी दबे हुए हैं जिन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ये बड़ा बस हादसा गुजरात के बनासकांठा में त्रिशुलिया घाट के पास हुआ है। अंबाजी शहर में जिस समय ये दुर्घटना हुई इसमें 50 यात्री सवार थे। इस हादसे में कम से कम दस लोगों के मरने की आशंका है। दुर्घटना तब हुई जब त्रिशूलिया घाट के पास एक लग्जरी बस पलट गई। इस हादसे में अभी भी 10 लोगों के दबे होने की आशंका है।

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव का काम शुरू हो गया। पुलिस टीम के साथ-साथ 108 (एंबुलेंस सेवा) की एक टीम भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम हादसे में फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें