सोमवार, 1 जुलाई 2019

जैसलमेर अमरनाथ बाबा की लगातार बीसवीं यात्रा के लिए अशोक तंवर अपने दल के साथ रवाना

जैसलमेर अमरनाथ बाबा की लगातार बीसवीं यात्रा के लिए अशोक  तंवर अपने दल के साथ रवाना

जैसलमेर। बर्फीले बाबा अमरनाथ के दर्शन करने का जुनून नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर में इतना है कि वो सोमवार को बीसवीं बार लगातार दर्शन करने अपने दल के साथ रवाना हुए। अमरनाथ के दर्शन को रवाना हुए इस  दल में पत्रकार विमल भाटिया,युवा उद्यमी मयंक भाटिया,कैलाश भाटिया शामिल है। इस दल को ग्रुप फ़ॉर पीपल जेसलमेर के संयोजक चन्दन सिंह भाटी,राजेन्द्र सिंह चौहान,जितेंद्र कुमार खत्री,नवीन वाधवानी,राजेन्द्र सिंह तंवर सहित कई सदस्यो ने माल्यार्पण कर उन्हें विदाई दी।।अशौक तँवर की  भगवान शंकर के प्रति आस्था देखते बनती है।उन्होंने बताया कि जब बीस साल पहले अमरनाथ गया था तब काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था।उस वक्क्त यातायात सुविधाए नही थी। मगर अमरनाथ बाबा के दर्शन कर जो शकुन मिला उसी दिन तय किया था प्रत्येक साल बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जरूर जाएंगे। इस बार लगातार बीसवीं बार बाबा के दर्शन के लिए अपने दल के साथ सात दिवसीय यात्रा पर जा रहे है।जयपुर में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने अमरनाथ यात्रियों को शुभकामनाए दी ,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें