बुधवार, 24 जुलाई 2019

बाड़मेर विवाहिता को ससुराल में निर्वस्त्र कर पीटा, बाल काटकर जलाने का प्रयास, 15 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं

बाड़मेर विवाहिता को ससुराल में निर्वस्त्र कर पीटा, बाल काटकर
जलाने का प्रयास, 15 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं





बाड़मेर
गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के
बोरली निवासी एक विवाहिता
से अमानवीय कृत्य की घटना
ने सबको शर्मसार कर दिया है।
ससुराल में हुई इस घटना को 15
दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार
नहीं किया है। विवाहिता का आरोप
है कि ससुराल में उसे निर्वस्त्र कर
बेरहमी से पीटा गया, बाल काट दिए
गए, उसे पेट्रोल डाल जलाने का
प्रयास किया। गुड़ामालानी पुलिस
थाने में रिपोर्ट दी गई, लेकिन पुलिस
ने मामले में अभी तक आरोपियों को
गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि दुष्कर्म
के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं को
हटा दिया।
बामणला गांव निवासी एक
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी
दो साल पूर्व बोरली निवासी एक
युवक के साथ हुई थी। शादी के एक
साल बाद उसका जेठ उस पर गंदी
नजर रखने लगा। कई बार उससे
छेड़छाड़ का प्रयास किया। वह बीए
द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी तो ससुराल
पक्ष के लोगों ने विरोध किया। उसे
पढ़ाई छोड़ वापस ससुराल आने पर
दबाव बनाया कि उसका पति पढ़
रहा है, उससे पढ़ने की जरूरत नहीं
है। 5 जुलाई को ससुराल में जेठ,
पति, ससुर और सास ने 15 दिन
पहले ससुराल में उससे मोबाइल
फोन छीन लिया और मारपीट की।
आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा,
जिससे शरीर पर कई जगह चोटें
आईं। लोहे के तार से उसके दोनों
हाथ पीछे की तरफ बांधे और लातों,
मुक्कों से मारपीट की। उसके बाल
काट दिए, साथ ही मुंह काला कर
दिया। इसके बाद पेट्रोल छिड़क कर
जलाने का प्रयास किया। किसी तरह
वह झोपड़े में घुस गई, इससे आरोपी
आग नहीं लगा पाए। आसपास के
लोग बीच-बचाव में आए और
परिजनों को सूचना दी। इस पर
महिला के परिजन पहुंचे और छुड़वा
कर लेकर आए। गुड़ामालानी थाने
में इस घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज
किए 15 दिन बीत गए हैं, लेकिन
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई,
जबकि 164 के बयान भी लिए हुए
10 दिन से ज्यादा का समय बीत
चुका है। एसपी से मिलकर पीड़िता
ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी
कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें