मंगलवार, 4 जून 2019

बाड़मेर जल माफियाओ के खिलाफ जलदाय विभाग की कार्यवाही

                                          बाड़मेर जल माफियाओ के खिलाफ जलदाय विभाग की कार्यवाही

                                                              -एक दर्जन कनेक्शन काटे , पानी की मोटरें जब्त

भीषण गर्मी के बीच आम जनता को समुचित पेयजल मुहैया करवाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आम जनता तक पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करवाई जा रही है। शहर के कई इलाको में बढ़ रहे जल माफियाओ के खिलाफ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की कार्यवाहीं का दौर जारी है।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर खण्ड के अधिशासी अभियंता हजारी राम बालवा ने बताया कि जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देशानुसार जिले भर में विभाग अलग अलग अभियान चला रहा है। बीते सप्ताह शहर में कई मोहल्लों में अवैध जल कनेक्शनों को काटा गया। मंगलवार की रोज राम नगर क्षेत्र में जलदाय विभाग के अमले ने मंगलवार को 12  अवैध नल कनेक्शन काटे गए।जल कनेक्शन काटने के साथ साथ तीन बूस्टर भी जब्त किये गए। कार्यवाही  के दौरान विभाग की टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। बाड़मेर शहर में अब तक करीब 50 के करीब अवैध नल कनेक्शन काटे जा चुके हैं। अवैध जल कनेक्शनों के साथ साथ उन जल माफियाओ के खिलाफ भी कार्यवाही की गई जो घरेलू पानी को एकत्रित कर महंगे दामों में पानी बेचते है।  विभाग इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाने की कारवाही को अंजाम देगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खंड के अधिशाषी अभियंता हजारी राम बालवा ने बताया कि लोगो की शिकायत और विजलेंस में दर्ज शिकायतों पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।  बालवा ने जनता से किसी भी अवैध कनेक्शनों और जल माफियाओ की शिकायत विभाग से करने की अपील की है। जलदाय विभाग की कार्यवाही से जहां राम नगर इलाके में जल माफियाओ में हड़कंप मच गया वही अब इन पर क़ानूनी तलवार के जल्द ही लटकने से इनको इनके जुर्म की सजा भी मिलेगी। जलदाय विभाग की कार्यवाही का दौर आगे भी जारी रहेगा।  ।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आईईसी कंस्लन्टेन्ट अशोक सिंह के मुताबित शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में कार्य के प्रति जवाबदेही और दूरस्थ इलाको तक पेयजलापूर्ति में शुरू किये गए इस अभियान से लोगो को काफी राहत मिल रही है। । वही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में निर्बाध पेयजल आपूर्ति को लेकर चल रहे अलग अलग अभियानों लेकर जनजागरण भी किया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें