जैसलमेर बी एस एफ महानिरीक्षक अनिल पालीवाल ने सरहद पर जवानों के हाल जाने

जैसलमेर बी एस एफ महानिरीक्षक अनिल पालीवाल ने सरहद पर जवानों के हाल जाने

सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल राजस्थान महानिरीक्षक अनिल पालीवाल अपने एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर तनोट पहुंचे। इस अवसर पर अनिल पालीवाल के साथ उप महानिरीक्षक पीएसओ केएस राजावत, उप महानिरीक्षक (ऑप्स) महेंद्र प्रतापसिंह भाटी व सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक (संचार) देवेंद्रसिंह भाटी भी मौजूद रहे। तनोट पहुंचने पर समादेष्टा दलवीरसिंह अहलावत ने महानिरीक्षक पालीवाल व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। सीमा पर तैनात जांबाज सीमा प्रहरियों का सैनिक सम्मेलन भी लिया। महानिरीक्षक पालीवाल ने मौजूद सभी कार्मिकों को संबोधित करते हुए बताया कि जैसलमेर जिले का तापमान लगभग 50 डिग्री के आसपास चल रहा है और धुल भरी आंधियां चल रही है फिर भी बीएसएफ के जवान बड़ी मुस्तैदी से सीमा पर अपनी पैनी निगाहें जमाए हुए है। तमाम विषम व कठोर परिस्थितियों में डटे रहकर अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए महानिरीक्षक पालीवाल ने सीमा प्रहरियों का हौसला अफजाई किया। उन्होंने बीएसएफ में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीकी का सहारा लेने के बारे में भी जानकारी दी और बल में चल रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित तनोटराय माता के मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए ।

टिप्पणियाँ