गुरुवार, 6 जून 2019

*जोधपुर / मोबाइल टावर का विरोध में गिरफ्तार व्यक्ति के साथ थाने में मारपीट, दो कांस्टेबल निलम्बित*

*जोधपुर / मोबाइल टावर का विरोध में गिरफ्तार व्यक्ति के साथ थाने में मारपीट, दो कांस्टेबल निलम्बित*

कुड़ी क्षेत्र के लोगों का कुड़ी पुलिस थाने पर जोरदार प्रदर्शन


जोधपुर. शहर के कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक मोबाइल टावर स्थापित करने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने विरोध कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके साथ थाने में मारपीट की। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुवार सुबह पुलिस थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में गिरफ्तार व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। वहीं पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए दो कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया गया।


कुड़ी क्षेत्र में कल शाम एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर को लगाने का कुछ लोगों ने विरोध किया। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने इनका नेतृत्व कर रहे राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लाया गया। थाने में उसके साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी मिलने पर आज सुबह बड़ी संख्या में लोग थाने में पहुंच गए और विरोध करने लगे। लोगों का आरोप है कि राजेन्द्र सिंह के साथ रात को बहुत मारपीट की गई इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मामला बढ़ता देख आनन-फानन में पुलिस राजेन्द्र सिंह को अस्पताल लेकर गई। वहीं पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ ने इस मामले में कांस्टेबल सीताराम व रामनिवास को लाइन हाजिर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें