मंगलवार, 7 मई 2019

बाडमेर *किसानों को राहत देने वाले शगुन नही निकले,व्यापारियों ने देखे शगुन

बाडमेर *किसानों को राहत देने वाले शगुन नही निकले,व्यापारियों ने देखे शगुन*

*बाडमेर न्यूज़ ट्रैक के लिए अशौक राजपुरोहित की रिपोर्ट*

बाड़मेर जिला अनाज व्यापार संघ की ओर से आखातीज का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस दौरान व्यापारियो ने परंपरागत रूप से आगामी वर्ष में बारिश की संभावना एवं जमाने के शगुन देखे। अनाज व्यापारियों के बारिश की संभावनाओं के सगुन देखने की प्रक्रिया से बाड़मेर के किसानों के लिए बुरी खबर आई है। सगुन में जहाँ मानसून के सामान्य होने का नतीजा सामने आया है वही विभिन्न अनाजो के भाव भी अच्छे नजर नही आये है। बाड़मेर जिला अनाज व्यापार संघ ने मंगलवार को अपनी बरसो पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए चार कुलड़ बनाए गए। इस दौरान देखे गए शगुन के अनुसार भादवा माह में ठीकठाक बारिश होगी। जबकि जेठ आषाढ़ सावन माह सामान्य वर्षा होगी। मान मनुहार के बाद आगामी वर्ष के भावों में ग्वार , मूंग , मोठ एवं मतीरा के अलग अलग भाव लिए गए।बाड़मेर की कृषि उपज मंडी में किसानों के प्रमुख पर्व आखातीज के देखे गये शुगनों में सैकड़ो व्यापारी एवं ग्वार गम मिल वाले सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुस्तैनी परम्पराओं को जीवित रखते हुए काली ऊन सफेद ऊन पानी में डाली गई। इसके तहत अच्छे जमाने की आस देखी गई। इस दौरान हंसराज कोटडिया, गौतम चमन ,बाबूलाल संखलेचा, पवन सिंघवी ,गौतम बोथरा ,सम्पतराज बोथरा,रतन वडेरा, अशोक सेठिया समेत सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें