शनिवार, 20 अप्रैल 2019

जैसलमेर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा मधु शर्मा ने किया प्रचार।

जैसलमेर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा मधु शर्मा ने किया प्रचार।
       

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु शर्मा ने पोकरण शहर के महिलाओं की बैठ कर ले लेकर लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के पक्ष में मत देने हेतु प्रचार किया । हनुमानपुरा पोकरण के हनुमान वाटिका के पास मंडल अध्यक्ष प्रेमलता शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जमुना देवी व्यास, पार्षद प्रेमलता शर्मा ,जोधपुर संभाग प्रभारी रायचंदानी, अंजनी एवं अनेक कार्यकर्ताओं के साथ मधु शर्मा ने महिलाओं को बताया कि नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने महिलाओं के हित में अनेक अनेक कार्य किए हैं, जनधन के तहत खाता खुलवाया, गैस के चुल्हे निशुल्क वितरित किए,टॉयलेट का निर्माण किया, आवास योजना के तहत पक्के मकान बनवाये, आयुष्मान योजना के तहत  500000 तक के इलाज का आर्थिक सहयोग दिया, दीनदयाल उपाध्याय विद्युत योजना के तहत ढाणी ढाणी घर घर बिजली के कनेक्शन दिए, अनेकानेक मजदूर, किसान, महिला, युवाओं के हित में कार्य किए हैं। देश का गौरव बढ़ाया। पाकिस्तान और चीन को  भारत में दखलअंदाजी नहीं करने का पाठ पढ़ाया, पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की , विश्व पूरे में अंतरिक्ष शक्ति कायम की।मधु शर्मा ने सभी महिलाओं को भाजपा के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करने विशेष सुबह सुबह जल्दि मतदान करने का आग्रह किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें