शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

मानवेन्द्र सिंह की शिव विधानसभा की जनसभाओं में जनसैलाब उमड़ा

मानवेन्द्र सिंह की शिव विधानसभा की  जनसभाओं में जनसैलाब उमड़ा   


सरहद का नागरिक ही सच्चा राष्ट्रभक्त ,भाजपा की राष्ट्रभक्ति ढकोसला मानवेन्द्र सिंह 




बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के  शुक्रवार को शिव विधानसभा क्षेत्र में जन सभाए आयोजित की गयी। जन सभाओ में राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी , विधायक , जिला अध्यक्ष फतेहखां ,सुरताराम मेघवाल ,सहित कई नेताओ ने समर्थन जुटाया ,मानवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को निम्बला ,शिव ,भिंयाड ,गंगा ,हरसाणी ,गडरारोड और जैसिंधर स्टेशन में बड़ी सभाए कर मतदाताओं को कांग्रेस को भारी मतों जिताने की अपील की ,शिव सभा को सम्बोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा की यह चुनाव मानवेन्द्र सिंह नहीं आप खुद लड़ रहे हे ,आप ने हमेशा मुझे  और परिवार को जो स्नेह और आशीर्वाद दिया उससे हौसला बढ़ा ,उन्होंने कहा की  देश में आजकल देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति का ठेका उन लोगो ने ले रखा हे जिनका सेना से दूर दूर का वास्ता नहीं ,बात राष्ट्र भक्ति और सैनिको के सम्मान की बात करते हे और सैनिको के टिकट काट कर उनका अपमान करते हैं ,उन्होंने कहा की 2014 में दाता का टिकट कटा वो सैनिक थे अब 2019  में कर्नल सोनाराम चौधरी का टिकट काटा चाहे वो हमारे प्रतिद्वंदी रहे मगर वो सैनिक हे यह नहीं भूलना चाहिए ,उन्होंने कहा की देश के विकास की बात भाजपा नहीं कर रही ,वो लोगो की भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर राष्ट्रभक्ति और देश भक्ति का दिखावा कर  लोगो को गुमराह कर रहे ,उन्होंने कहा की देश की सरहद पर रहने वाला हर नागरिक राष्ट्रभक्त हे उसे यह प्रमाणित करने की या किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं ,उन्होंने कहा की कांग्रेस विकास की बात करती हे गरीब की बात करती है. हमे जरूरत पानी की हे रोजगार की हे पशुओ के लिए चारे की ,पिछली सरकार ने पेयजल योजनाओ को रोक दिया उन्हें वापस शुरू कराया , आने वाले दिनों में क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी यह मेरे जिम्मेदारी ,,सभा को सम्बोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा की  लोगो के बीच आया हूँ ,मानवेन्द्र सिंह को शिव विधानसभा से राजस्थान की सबसे बड़ी जीत देनी हे ,उन्होंने कहा की मानवेन्द्र सिंह की काबिलियत आप लोग जानते हे ,आपके पास कोहिनूर हीरा हे दूसरी तरफ  झाँकने की जरूरत नहीं ,राज्य में कांग्रेस की सरकार हे विकास कार्य युद्धस्तर पर शुरू किये गए हैं ,हमे जुमलों में आने की बजाय अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए ,मानवेन्द्र सिंह आपके बीच से ही हे ,इन्हे बड़ी जीत दो ,  उन्होंने कहा की बारमेर जैसलमेर जिलों में मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विकास होगा आपकी समस्याओ का स्थायी समाधान होगा ,शिव विधायक अमिन खान ने कहा की हमारी पीड़ा सुनाने मोदी नहीं आएगा आप काम लेकर मोदी जी के पास जायेंगे ,आपको अपना काम क्षेत्रीय  प्रतिनधि से पड़ता हैं ,ये लोग चुनाव् जीतने के बाद गायब हो जाएंगेपशु चारा डिपो  साढ़े पांच साल बाद फिर शुरू हुए जिसका श्रेय अशोक गहलोत को जाता हैं ,गाये को लेकर बड़ी बाते जो करते हे उन्होंने कभी अपने घरो में गाय नहीं रखी ,धर्म और संप्रदाय की राजनीती से ऊपर उठकर हमे मतदान करना हे ,सुरताराम मेघवाल ने कहा की पिछले चुनाव हमने भाजपा की कुव्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ा था ,आज हमारे साथ उसी कुशासन वालो के साथ खड़े हो गए ,जो मुझे गवारा नहीं था ,भारत के संविधान की रक्षा हमेशा कांग्रेस करती आयी हे  संविधान और देश की न्यायप्रणाली पर भी विश्वास नहीं करते,फिरसंविधान की रक्षा कैसे करेंगे मुझे लगता हे भाजपा राज में देश का संविधान खतरे में हैं। उन्होंने दलित वर्ग को आगाह करते हुए कहा की दोगले नेताओ के झांसे में नहीं आये समाज को बंटने नहीं दे। मानवेन्द्र सिंह को भरी मतों से जिताये ,सभा को जिला अध्यक्ष फ़तेह खान ने भी सम्बोधित किया ,इससे पूर्व मानवेन्द्र सिंह ,भंवर सिंह भाटी ,अमिन खान ,फतेहखां सहित अतिथियों का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ,



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें