गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

मानवेन्द्र सिंह ने सरहदी गांवो का दौरा किया,सेलाऊ दरगाह में इस्तकबाल*

मानवेन्द्र सिंह ने सरहदी गांवो का दौरा किया,सेलाऊ दरगाह में इस्तकबाल*

बाडमेर लोकसभा क्षेत्र बाडमेर से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने बुधवार को सरहदी गांवो का दौरा कर कई सामाजिक कार्यक्रमो में शिरकत की।वही सेलाऊ दरगाह में पहुंच उन्होंने जियारत की।।उनके साथ श्रीमती चित्रा सिंह,सवाई सिंह रामसर,सफी खान सम्मा थे।

मानवेन्द्र सिंह ने बुधवार को शिव विधायक अमीन खान की भाभी के निधन पर शोक प्रकट करने देतानी पहुंचे।।देतानी में उन्होंने अमीन खान और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इसके बाद मानवेन्द्र सिंह सेलाऊ दरगाह पहुंचे।।दरगाह की जियारत के बाद पीर नूर अलाहना साब ने मानवेन्द्र सिंह चित्रा सिंह का इस्तकबाल किया।उमराह के लिए पीर नुरूवल्लाह को रुखसत किया ।दरगाह परिसर में बड़ी तादाद में उपस्थित ग्रामीणों से मानवेन्द्र सिंह और चित्रा सिंह ने मुलाकात कर खैरियत जानी।।।ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल समस्या की बात रखी जिस पर मानवेन्द्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि रामसर गडरा क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए रुके काम जल्द शुरू हो जाएंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें